{"_id":"650be8577a363c3e9e0e1d84","slug":"padyatra-for-establishment-of-aiims-in-the-city-allahabad-news-c-3-1-ald1024-224559-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: शहर में एम्स की स्थापना के लिए सपाइयों ने निकाली पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: शहर में एम्स की स्थापना के लिए सपाइयों ने निकाली पदयात्रा
विज्ञापन
शहर में एम्स की स्थापना की मांग जोर पकड़ती जा रही है। यहां एम्स स्थापित करने के लिए समाजवादी पार्टी ने भी मुहिम छेड़ दी है। इसी क्रम में बुधवार को सपाइयों ने पदयात्रा निकाली।
दरअसल अधिवक्ता राम चंद्र यादव द्वारा 18 सितंबर को हंडिया से दिल्ली के जंतर मंतर तक शुरू की गई पदयात्रा शुरू की गई है। उस यात्रा का सपाइयों ने भी समर्थन किया है। यात्रा के तीसरे दिन एमएलसी डा. मान सिंह ने कहा कि प्रयागराज में विश्वविद्यालय, उच्च न्यायालय, तमाम इंजीनियरिंग कॉलेज सहित प्रदेश स्तर के कई सरकारी कार्यालय हैं। महाकुंभ मेला जैसा विश्व स्तरीय धार्मिक आयोजन भी यहां होता है।
अभी तक यहां उपलब्ध सरकारी चिकित्सा सेवाएं अपर्याप्त हैं। इसलिए एम्स की स्थापना बहुत जरूरी है। उन्होंने समाजसेवी रामचंद्र यादव एवं उनके साथ चल रहे सहयोगियों की सराहना करते हुए उत्साहवर्धन किया। सपा के प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह ने भी यात्रा का समर्थन किया। पद यात्रा के संयोजक राम चंद्र यादव ने बताया कि उनकी पदयात्रा 18 अक्तूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर समाप्त होगी।
विज्ञापन
वहां पीएम से मुलाकात करने का प्रयास कर ज्ञापन सौंपने की तैयारी है। उधर, बुधवार को यात्रा में शामिल लोगों ने शहर में लगी सरदार वल्लभ भाई पटेल, शहीद चंद्रशेखर आजाद, पंडित जवाहर लाल नेहरू, महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, डॉ. आंबेडकर आदि महापुरुषों की मूर्ति पर माल्यार्पण भी किया। इस अवसर पर दान बहादुर मधुर, नारायण सिंह, आरएन यादव, अक्षय क्रांति, अजीत यादव, संतलाल वर्मा आदि मौजूद रहे।