{"_id":"593c5cc64f1c1b0c048b4b0a","slug":"year-old-youth-fired-from-the-train-s-grip","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईयर फोन लगाये युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ईयर फोन लगाये युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 11 Jun 2017 02:28 AM IST
विज्ञापन
रेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कान में मोबाइल की लीड लगाकर एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से जान चली गयी। दुर्घटना नवाबगंज थाना क्षेत्र के लाई गांव के सामने की है। शनिवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे कानपुर पैसेंजर ट्रेन रामचौरारोड रेलवे स्टेशन से इलाहाबाद को चली थी कि लाई गांव के सामने आसपास के ग्रामीणों ने युवक को रेलवे ट्रैक पर चलते हुए देखा। इस बीच लोग उसे भागने का शोर मचाने के साथ ही इशारा भी करते रहे किंतु युवक तक कोई आवाज न पहुंची, ट्रेन ने उसे चपेट में ले लिया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल स्थिति में उसे वाहन से एसआरएन अस्पताल भेजवाया।
युवक की पहचान धर्मेंद्र कुमार विश्वकर्मा (22) वर्ष पुत्र शिव कुमार विश्वकर्मा प्रतापगढ़ के थाना रानीगंज क्षेत्र के गांव राजापुर खरहरा का रहने वाला था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृत युवक अपने दोस्त नवाबगंज थाना क्षेत्र के लाई निवासी महेंद्र सरोज के भाई सुरेंद्र सरोज की शादी में शामिल होने के लिए पिछले तीन दिन पहले आया था। शनिवार को वह बारात जाने वाला था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक कान में मोबाइल की लीड लगाये था जो दुर्घटना के बाद भी बज रहा था। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे लहूलुहान हाल में अस्पताल भेजा किंतु वह रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतक के परिजनों को सूचित किया। मृत युवक अपने मिश्र महेंद्र सरोज के साथ महाराष्ट्र के पूना में रहकर मजदूरी करता था। वहीं महेंद्र से घनिष्ठ होने के चलते उसके भाई की शादी में शामिल होने आया था। शनिवार को ही महेंद्र के भाई की बारात जानी थी। धर्मेंद्र विश्वकर्मा दो भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा एवं अविवाहित था।
विज्ञापन
कान में लीड लगाकर गीत सुनने के चक्कर में इसके तीन साल पहले भी क्षेत्र में एक युवक रेल हादसे का शिकार हो चुका है। क्षेत्र के जगापुर गांव निवासी दीनानाथ तिवारी का 18 वर्षीय पुत्र कान में मोबाइल लीड लगाकर गीत सुनने के फेर में ट्रेन की चपेट में आ गया था और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी थी।