फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Vijay had already anticipated murder

विजय को पहले से ही थी हत्या की आशंका

Sun, 11 Jun 2017 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 11 Jun 2017 02:28 AM IST
विज्ञापन
Vijay had already anticipated murder
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विजय गुप्ता उर्फ बबलू को एक दिन पहले ही हत्या होने की आशंका जता दी थी। इसीलिए उन्होंने अपने दोस्त मोतिहा निवासी शमीम को बता दिया था कि  यदि मेरी जान चली जाती है या फिर मेरे साथ कोई घटना होती है तो कल सुबह झूंसी विधायक प्रवीण पटेल के भाई छोटे सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा देना। मृतक विजय और शमीम के बीच मोबाइल पर हुई बातचीत का टेप विजय के पिता बंशी लाल गुप्ता के पास है। इसी को आधार बनाकर बंशीलाल गुप्ता ने छोटे सिंह के खिलाफ अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


तीन जून को मृतक विजय गुप्ता रात करीब नौ बजे घर पहुंचे। करीब 10 मिनट बाद वह थोड़ी देर में घर आने की बात कहकर बाइक पैशन प्रो बाइक से चले गए। करीब एक घंटे बाद मोबाइल स्विच आफ हो गया। परिवार वाले रात भर इंतजार करते रहे लेकिन वह घर नहीं लौटे। रात में तलाश होती रही। सुबह उनके घर पड़ोसी गांव मोतिहा के रहने वाले शमीम ने मृतक के पिता बंशीलाल को बताया कि तीन जून की रात 9.20 बजे विजय ने फोन किया था। मेरी जान को खतरा है कोई हादसा होता है तो छोटे सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा देना।
विज्ञापन


सीओ हंडिया का कहना है कि यह काल डिटेल पुलिस को मिल गई है। जिसके आधार पर जांच की जा रही है कि छोटे सिंह से मृतक का ऐसा क्या विवाद था। जिसकी वजह से वह विजय की हत्या करना चाहता था। पुलिस ने छोटे सिंह को गिरफ्तार करने के लिए आज कई स्थानों पर दबिश दी लेकिन पकड़ा नहीं जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


झूंसी विधायक प्रवीण पटेल का कहना है कि छोटे सिंह न तो मेरा भाई है और न ही उससे मेरा कोई लेना देना है। उन्होंने कहा अपने माता पिता का अकेला बेटा हूं। उन्होंने कहा है कि छोटे सिंह के साथ मेरा नाम गलत जोड़ा गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed