फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Turtle found dead along the Yamuna

यमुना के किनारे मृत मिला कछुआ, हड़कंप

Sat, 24 Jan 2015 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Sat, 24 Jan 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
Turtle found dead along the Yamuna
नैनी/इलाहाबाद (ब्यूरो)। अरैल में यमुना नदी के किनारे शुक्रवार को एक बड़ा कछुआ मृत मिलने से हड़कंप मच गया। इसे देखने के लिए वहां लोगोें की भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि एक कछुआ गंभीर रूप से घायल अवस्था में भी दिखा, लेकिन उसे यमुना में छोड़ दिया गया। इसकी सूचना वन विभाग के अफसरों को दी गई। कुछ देर में वन दरोगा मौके पर पहुंचे तो पोस्टमार्टम के लिए शव उन्हें सौंपा गया।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह माघ मेला स्थित वीआईपी घाट के ठीक सामने अरैल की ओर यमुना के किनारे लोगों की नजर एक बड़े से कछुआ पर पड़ी। तकरीबन तीन फीट लंबे कछुआ को देखने के लिए वहां लोगों का मजमा लग गया। कौतूहलवश कुछ लोगों ने उसे हिलाने का प्रयास किया, लेकिन कछुआ के शरीर में कोई हरकत नहीं हुई। जानकारी मिलने पर समाजसेवी कमलेश सिंह भी पहुंचे। उनकी मानें तो वहां एक कछुआ घायल हालत में भी था, जिसे यमुना में छोड़ दिया गया। उनका कहना है कि गंगा की तरह यमुना का पानी भी काफी प्रदूषित हो गया है। नवंबर 2014 से अब तक संगम क्षेत्र में बड़ी संख्या में मछलियां, कई साइबेरियन पक्षी और कछुओं की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


यह सिलसिला अब भी जारी है। उनका कहना है कि इस  संबंध में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री से लेकर शासन स्तर पर अफसरों को पत्र भी लिखा, लेकिन अफसर इसे लेकर जरा भी गंभीर नहीं हैं। उन्होंने मृत कछुआ की जानकारी वन विभाग के अफसरों को दी। कुछ देर में वन दरोगा मौके पर पहुंचे और कछुआ का शव कब्जे में लिया। सूचना पर एसडीएम करछना आरके द्विवेदी भी मौके पर पहुंचे। उनका कहना है कि कछुआ के मौत का कारण अभी पता नहीं चल सका है। इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed