{"_id":"5b27fe114f1c1b684d8b7296","slug":"the-young-man-was-beaten-to-kill","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांडा में युवक को पीट-पीटकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मांडा में युवक को पीट-पीटकर मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 19 Jun 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
Murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनापार के मांडा इलाके में रविवार रात पियरी चौराहे के पास हुए विवाद में पांच लोगों ने एक युवक को पीट-पीटकर मार डाला। कुछ देर पहले युवक ने अपने बेटे को फोन कर जान बचाने की गुहार लगाई थी। बेटा अपनी मां के साथ मौके पर पहुंचा तो उसकी पिता की लहूलुहान लाश पड़ी थी। इससे आक्रोशित लोगों ने रात में ही हाटा-कोरांव मार्ग जाम कर दिया। घटना में बेटे की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर लिखी गई है।
मांडा थाना क्षेत्र के कुरहरा (गौहानी) निवासी कमलेश पुत्र लक्षणधारी मजदूरी का काम करते थे। रविवार को शाम को वह पियरी तिराहा पर गए हुए थे। जहां पैसे के लेनदेन को लेकर कुछ लोगों से विवाद हो गया। नोकझोंक के बाद लोग उसे पीटने लगे। इसपर लक्षणधारी ने बेटे राम नरेश को फोन कर बताया कि पियरी चौराहे के पास निचिन्दपुर मार्ग पर डंपर से आये कुछ लोग उसे पीट रहे है। जल्दी आओ वरना ये लोग मार डालेंगे। उसने मारने वालों का नाम व पता भी बताया। बेटा उपनी मां सरोजा देवी व गांव के अन्य लोगों के साथ मौके पर गया तो उसकी लाश पड़ी थी और डंपर के टायर के निशान बने थे।
बेटे ने रात बारह बजे मांडा थाना पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर पिता की हत्या की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो रात में लोग चक्काजाम किए हुए थे। पांच लोगों रामराज, लल्लन, जित्तू, विद्याधारी व चिबिल्ले के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज होने के बाद लोगों ने चक्काजाम समाप्त किया। पुलिस लाश को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस कुछ लोगों को उठाकर पूछताछ में जुटी है। हत्या के बाद घर में कोहराम मच गया। छोटा भाई विमलेश पत्नी सरोजा देवी, बेटे रामनरेश और दो बेटी पूजा व दीपू का रो रोकर बुरा हाल है।