{"_id":"5990b46a4f1c1b04508b4887","slug":"the-house-of-the-absconding-principal-of-fafma","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाफामऊ के फरार प्रिंसिपल का घर कुर्की होगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फाफामऊ के फरार प्रिंसिपल का घर कुर्की होगा
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 14 Aug 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
दवाई खाकर परेशान व बिमार बच्चे
रुद्र प्रयाग विद्यालय मंदिर फाफामऊ के फरार प्रिंसिपल का घर कुर्क करने की अदालत में प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बारे में सोरांव के थाना प्रभारी की ओर से अदालत में आवेदन हो गया है, जिस पर सोमवार को सुनवाई तय की गई है। बच्चों को बेरहमी से पीटने वाले प्रिंसिपल के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस की ओर से गिरफ्तारी के लिए छापे मारे गए थे। लेकिन वह नहीं मिले। उन्हें फरार मानते हुए उनके घर को कुर्क करने के लिए पुलिस ने अदालत में अर्जी लगा दी है।
इस मामले में पुलिस की ओर से ईनाम घोषित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विवेचना अधिकारी की ओर से उसे फरार बताकर पांच हजार का ईनाम घोषित कराने के लिए एसएसपी के पास पत्रावली भेज दी है। इस बारे में कुर्की के आदेश के साथ साथ आरोपी प्रिंसिपल पर ईनाम घोषित हो जाएगा।
इस कालेज अभिभावकों तथा श्री कृष्ण दाधिकांदो समिति के महामंत्री प्रदीप कुमार श्रीवास्तव की ओर से डीएम और एसएसपी से अनुरोध किया है कि वह यगां पढ़ने वाले बच्चों के लिए दूसरे स्कूल में व्यवस्था करवाएं। क्योंकि इस स्कूल को सीबीएसई से मान्यता नहीं है, वह यहां के बच्चों को झलवा के स्कूल से एग्जाम दिलाने के प्रयास में था।