फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Stf case

अवैध हथियारों के साथ दबोचे गए दो तस्कर

Tue, 14 Nov 2017 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Tue, 14 Nov 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
Stf case
इलाहाबाद
बिहार से अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक और गिरोह को एसटीएफ ने बेनकाब किया है। एसटीएफ ने सोमवार सुबह दो तस्करों को गिरफ्तार कर पांच पिस्टल समेत छह नाजायज असलहे, मैग्जीन, कारतूस तथा नगदी जब्त की। इस तस्कर गिरोह के तार बिहार के साथ ही चंदौली और वाराणसी से जुडे हैं।
विज्ञापन


एसटीएफ इलाहाबाद यूनिट के इंस्पेक्टर अतुल सिंह को बुधवार सुबह सूचना मिली कि अवैध हथियारों की खेप लेकर दो लोग रामबाग रेलवे क्रासिंग से पहले पेट्रोल पंप के सामने आ रहे हैं। एसटीएफ ने जार्जटाउन थाने की पुलिस के साथ वहां घेराबंदी की और सुबह लगभग सवा नौ बजे बाइक पर आकर रुके दो लोगों को घेरकर दबोच लिया। उनके पास एक बैग था जिसकी तलाशी लेने पर प्वाइंट 32 बोर के पांच पिस्टल, 12 बोर का एक तमंचा, 10 मैगजीन, दो कारतूस, एक ड्राइविंग लाइसेंस, एक आधार कार्ड, मतदान पहचान पत्र, वाराणसी से इलाहाबाद का बस टिकट, वाहन स्टैंड की पर्ची और 50 हजार से ज्यादा रुपये मिले।
विज्ञापन


एसटीएफ के डिप्टी एसपी प्रवीण सिंह चौहान ने बताया कि बरामद अवैध पिस्टल पर मेड इन यूएसए और इटली अंकित था। गिरफ्तार लोगों में कोतवाली के नार्थ मलाका इलाके का सिराजउद्दीन उर्फ पप्पू तथा चंदौली जनपद में बलुआ इलाके के समुदपुर गांव का अशोक सिंह उर्फ टून्नू है। पूछताछ में पता चला कि सिराज करीब छह साल से अवैध असलहों की खरीद-फरोख्त में लिप्त है। उसने जार्जटाउन इलाके के श्रवण राय के साथ यह गोरखधंधा शुरू किया था। फिर वह खुद वाराणसी के पांडेयपुर की दौलत नगर कॉलोनी में रहने वाले आशीष सिंह से अवैध पिस्टल मंगाकर यहां बेचने लगा। पकड़ा गया चंदौली जनपद का अशोक सिंह उर्फ टुन्नू ही वाराणसी में आशीष से असलहे लाकर यहां सिराज को सप्लाई करता रहा है। सिराज ने बताया कि आशीष बिहार के औरंगाबाद से पिस्टल मंगाकर अशोक के जरिए यहां उसके पास भेजता है। इसके बदले अशोक को हर असलहे पर दो हजार रुपये दिए जाते हैं। एसटीएफ का कहना है कि सिराज से पूछताछ में अवैध हथियारों की खेप का ताल्लुक निकाय चुनाव से जुड़ा नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed