{"_id":"593c5d624f1c1bbf4e8b4992","slug":"missing-woman-s-husband-husband-absconded","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में मिली महिला की लाश, पति फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में मिली महिला की लाश, पति फरार
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 11 Jun 2017 02:28 AM IST
विज्ञापन
मौत
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना दारागंज के अंतर्गत मीरा गली में देर रात अनीता शर्मा (28) की मौत के बाद पति सुनील शर्मा फरार हो गया। मकान मालिक बबलू निषाद की सूचना पर थाना दारागंज पुलिस ने मकान के कमरे से महिला के शव को लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। मृत महिला के पति की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी गई लेकिन वह नहीं मिला।
नाका चौकी प्रभारी ने बताया कि मीरा गली में बबलू निषाद के मकान में कई साल से कार पेंटर सुनील शर्मा किराए पर रहा है। सुनील की शादी कानपुर की रहने वाली अनीता से 2009 में हुई थी। शादी के बाद बच्चा नहीं है। पिछले दो साल से सुनील और उसकी पत्नी अनीता के बीच किसी न किसी बात को लेकर आए दिन विवाद होता रहा है। एक सप्ताह से तो दोनों के बीच झगड़े की हद हो गई। कई दिन घर में खाना नहीं बना था।
शनिवार को सुबह से दोनों के बीच झगड़ा हो रहा था। मकान मालिक तथा पड़ोसियों ने दोनों को समझाने की कोशिश लेकिन कोई भी मानने को तैयार नहीं थे। देर रात तेज आवाज हुई लेकिन आए दिन के झगड़े के कारण उनके बीच आए दिन की लड़ाई पुर वह ध्यान नहीं देते थे। शनिवार की रात झगड़े के बाद कमरे का दरबाजा बंद करके सुनील भाग गया।
विज्ञापन
गर्मी में काफी देर तक अनीता के कमरे से बाहर न निकलने पर बबलू निषाद को शक हुआ तो उन्होंने अपने बच्चों को भेजा। कमरे में बबलू निषाद के बच्चे गए तो पता चला कि अनीता की मौत हो गई है। यह जानकारी दारागंज थाने की पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी ने पति के फरार होने की स्थिति में मृत अनीता के शव को महिला पुलिस से दिखवाया तो पता चला कि उसके गले और चेहरे पर चोट के निशान थे। पुलिस ने कानपुर में अनीता के मायके वालों को सूचना भिजवा दी है।