फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Killing the head in the inn at the inn, killing the young man

सराय इनायत में सिर कूंचकर युवक की हत्या

Fri, 26 Jan 2018 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 26 Jan 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
Killing the head in the inn at the inn, killing the young man
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
सरायइनायत थाना क्षेत्र के अंदावा गांव के पास बुधवार रात एक युवक की हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार सुबह शौच के लिए लोग गए तो आकाशवाणी केंद्र के पीछे स्थित एक खाली प्लॉट में खून से सनी लाश देखकर उनके होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और पर्स में मिले आधार, वोटर आईडी के सहारे युवक की पहचान की। मृतक जौनपुर जिले के गद्दोपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला था। उसकी हत्या किसने और क्यों की, फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है। खबर मिलने पर घरवाले रोते-बिलखते थाने पहुंचे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


मूल रूप से जौनपुर का रहने वाला संतोष सिंह(45) पुत्र पंचम सिंह मुंबई में रहकर एक होटल में काम करता था। करीब दो महीने पहले वह मुंबई से चांदा, सुल्तानपुर में रहने वाली अपनी बहन नगीना के घर चला आया और वहीं रहने लगा। करीब 15 दिन पहले भाई-बहन माघ मेले में एक संत के शिविर में आए थे। पुलिस के मुताबिक, बुधवार को सुबह 11 बजे दोनों इलाहाबाद के सिविल लाइंस बस स्टेशन पहुंचे। फिर यहां से रोडवेज बस में सवार होकर सुल्तानुपर जाने के लिए चल दिए। बताया जा रहा है कि रास्ते में संतोष बहन नगीना से यह कहकर बस से उतर गया कि वह एटीएम से रुपये निकालने जा रहा है। देर होने पर बस चल दी, जिस पर नगीना ने सोचा कि संतोष बाद में आ जाएगा। दोपहर में नगीना अपने घर पहुंच गई लेकिन संतोष का कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह सरायइनायत में अंदावा गांव स्थित आकाशवाणी केंद्र के पीछे एक प्लॉट में संतोष की लाश मिली। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उसका सिर ईंट से कूंचा गया था। शव के पास ही खून से सनी ईंट भी पड़ी हुई थी। खबर फैलते ही कुुछ ही देर में वहां भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तलाशी ली तो मृतक की जेब से पर्स मिला। इसमें पांच एटीएम कार्ड के अलावा आधार, वोटर आईडी और एक रुपये का सिक्का मिला। पर्स में डायरी भी मिली, जिसमें लिखे नंबर से पुलिस ने घरवालों को खबर दी। साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोपहर दो बजे के करीब मृतक के घरवाले भी सरायइनायत थाने पहुंचे। मृतक के बड़े भाई प्रमोद सिंह ने बताया कि संतोष की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। मौके पर फील्ड यूनिट और फिर डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया। हालांकि खोजी कुत्ता भी 200 मीटर दूर जाने के बाद वापस लौट आया।
विज्ञापन
विज्ञापन



सरायइनायत पुलिस घटना को हादसा बताने की कोशिश करती रही। खून से सनी ईंट मिलने के बाबत पूछने पर एसओ राकेश कुमार साफ मुकर गए। कहा कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है। हालांकि एसपी गंगापार सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में घरवालों ने बताया है कि युवक शराब पीने का आदी था। जांच कराई जा रही है कि वह यहां कैसे पहुंचा। पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए छानबीन कर रही है।


जांच पड़ताल में पता चला है कि संतोष ने बुधवार को ही इलाहाबाद में दो एटीएम से दो हजार रुपये भी निकाले थे। यह दोनों एटीएम इलाहाबाद में स्थित हैं। इनमें से एक एसबीआई का खुल्दाबाद, इलाहाबाद स्थित एटीएम है। दूसरा एटीएम बैंक ऑफ बड़ौदा का था लेकिन यह इलाहाबाद में कहां स्थित है, इस बारे में पुलिस कुछ नहीं बता सकी। यह भी पता चला है कि मृतक की दो शादियां हुई थीं। पहली पत्नी की कुछ दिनों बाद मौत हो गई थी। करीब दो साल उसने जौनपुर, धोबहा की ममता से शादी की। हालांकि उसकी बनी नहीं और दो साल बाद ही वह मायके जाकर रहने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed