{"_id":"588903f34f1c1bbd7ecf65a5","slug":"dr-bansal-murder-misrty","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्विलांस से मिले सुराग पर पांच बदमाश उठाए ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सर्विलांस से मिले सुराग पर पांच बदमाश उठाए
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 26 Jan 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीवन ज्योति हॉस्पिटल के निदेशक डॉ.एके बंसल हत्याकांड में 13 रोज बाद भी शूटरों की गिरफ्तारी नहीं होने से परेशान एसटीएफ और क्राइम ब्रांच ने पश्चिमी यूपी समेत दूसरे राज्यों के अपराधियों के बारे में जानकारी लेने के साथ ही इलाहाबाद और मिर्जापुर से पांच बदमाशों को उठाया है। उन्हें मोबाइल सर्विलांस से मिले कुछ इनपुट पर शक के आधार पर उठाया गया है। पूछताछ में क्या पता चला? इस बारे में अफसरों ने कुछ भी बताने से साफ इनकार कर दिया।
12 जनवरी की देर शाम हॉस्पिटल के चैंबर में डॉ.बंसल की गोली मारकर हत्या के बाद से अब तक पुलिस, क्राइम ब्रांच तथा एसटीएफ की पांच टीम लगातार जांच और धरपकड़ के बावजूद कातिलों तक नहीं पहुंच सकी है। चश्मदीदों के हवाले से दो दिन पहले एक शूटर का स्केच तैयार किया गया लेकिन उससे भी खास मदद नहीं मिल सकी है। दूसरे शूटर का भी स्केच तैयार करने का प्रयास हो रहा है।
अंधेरे में हाथ पैर मार रही जांच टीमों ने अब इलाहाबाद से दो तथा मिर्जापुर के तीन अपराधियों को उठाया है। उन्हें मोबाइल सर्विलांस से मिली कुछ जानकारी के चलते पकड़ा गया है। पांचों से पूछताछ की जा रही है। अफसरों ने इस बारे में फिलहाल कुछ बताने से मना किया और कहा कि जांच जारी है। दो पुलिस टीम पश्चिमी यूपी भेजी गई है जहां के एक शूटर के बारे में अहम जानकारी मिली है।
विज्ञापन
संदिग्ध शूटर का स्केच अखबार में देखकर कई लोगों ने पुलिस अधिकारियों, क्राइम ब्रांच तथा एसटीएफ को फोनकर कहा कि उन्होंने उस हुलिए का आदमी देखा है। कुछ मुखबिरों ने भी फोन किए। पुलिस ने ऐसे लोगों के बारे में जांच भी की लेकिन फिलहाल कोई अहम सुराग नहीं मिल सका है।