फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   dr. bansal murder misrty

सर्विलांस से मिले सुराग पर पांच बदमाश उठाए

Thu, 26 Jan 2017 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 26 Jan 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
dr. bansal murder misrty
arrest - फोटो : demo
जीवन ज्योति हॉस्पिटल के निदेशक डॉ.एके बंसल हत्याकांड में 13 रोज बाद भी शूटरों की गिरफ्तारी नहीं होने से परेशान एसटीएफ और क्राइम ब्रांच ने पश्चिमी यूपी समेत दूसरे राज्यों के अपराधियों के बारे में जानकारी लेने के साथ ही इलाहाबाद और मिर्जापुर से पांच बदमाशों को उठाया है। उन्हें मोबाइल सर्विलांस से मिले कुछ इनपुट पर शक के आधार पर उठाया गया है। पूछताछ में क्या पता चला? इस बारे में अफसरों ने कुछ भी बताने से साफ इनकार कर दिया।
विज्ञापन


12 जनवरी की देर शाम हॉस्पिटल के चैंबर में डॉ.बंसल की गोली मारकर हत्या के बाद से अब तक पुलिस, क्राइम ब्रांच तथा एसटीएफ की पांच टीम लगातार जांच और धरपकड़ के बावजूद कातिलों तक नहीं पहुंच सकी है। चश्मदीदों के हवाले से दो दिन पहले एक शूटर का स्केच तैयार किया गया लेकिन उससे भी खास मदद नहीं मिल सकी है। दूसरे शूटर का भी स्केच तैयार करने का प्रयास हो रहा है।
विज्ञापन


अंधेरे में हाथ पैर मार रही जांच टीमों ने अब इलाहाबाद से दो तथा मिर्जापुर के तीन अपराधियों को उठाया है। उन्हें मोबाइल सर्विलांस से मिली कुछ जानकारी के चलते पकड़ा गया है। पांचों से पूछताछ की जा रही है। अफसरों ने इस बारे में फिलहाल कुछ बताने से मना किया और कहा कि जांच जारी है। दो पुलिस टीम पश्चिमी यूपी भेजी गई है जहां के  एक शूटर के बारे में अहम जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संदिग्ध शूटर का स्केच अखबार में देखकर कई लोगों ने पुलिस अधिकारियों, क्राइम ब्रांच तथा एसटीएफ को फोनकर कहा कि उन्होंने उस हुलिए का आदमी देखा है। कुछ मुखबिरों ने भी फोन किए। पुलिस ने ऐसे लोगों के बारे में जांच भी की लेकिन फिलहाल कोई अहम सुराग नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed