{"_id":"58850d4f4f1c1b701bf00e21","slug":"dr-bansal-killed-case","type":"story","status":"publish","title_hn":" डॉ. बंसल के साथ धोखाधड़ी के केस में शामिल आरोपी तलब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डॉ. बंसल के साथ धोखाधड़ी के केस में शामिल आरोपी तलब
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Mon, 23 Jan 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. बंसल हत्याकांड के 11 दिन बाद भी कोई सुराग न मिलने से पुलिस की नींद उड़ी है। क्लू की तलाश में पुलिस बंसल से जुड़े हर विवाद की गहराई से जांच कर रही है कि किसी भी विवाद से कोई कड़ी मिल जाए। इसमें सिविल लाइंस स्थित अरबों की जमीन को लेकर चल रहा विवाद अहम है। मामले में डॉ. बंसल समेत सात के खिलाफ कर्नलगंज थाने में मुकदमा लिखा गया था। पुलिस को शक है कि डॉ. बंसल के साथ नामजद अन्य आरोपियों से पूछताछ में कुछ सुराग मिल सकता है। इनको पूछताछ के लिए क्राइम ब्रांच ने तलब किया है।
पुलिस की तैयारी डॉक्टर के साथ नामजद रहे अन्य आरोपियों से विवाद के बारे में पूछताछ की है। झगड़ा क्यों हुआ और विवाद किस स्तर तक पहुंच गया था। मुकदमे की स्थिति क्यों आई, यह जानकारी नामजद लोगों को जरूर मालूम रही होगी। पूछताछ के दौरान हो सकता है पुलिस को उनसे कोई सुराग मिल जाए।
क्राइम ब्रांच ने 144 लोगों की एक सूची तैयार की है, जिन्हें पुलिस लाइन में बुलाकर बारी-बारी से हत्याकांड के सिलसिले में पूछताछ की जाएगी। इनमें तमाम ऐसे लोग भी हैं, जिनसे पुलिस पहले भी पूछताछ कर चुकी है।
विज्ञापन
रविवार को क्राइम ब्रांच ने डॉ. बंसल के करीबी रहे अस्पताल के डॉक्टरों, कर्मचारियों को बुलाकर पूछताछ की। कुल आठ लोगों से पूछताछ की गई है। क्राइम ब्रांच इन्हें दोबारा पूछताछ के लिए बुला रही है। किससे किस बारे में पूछताछ करनी है, इसके सवाल तैयार किए गए हैं। जिन लोगों से पूछताछ होनी है उनमें डॉ. बंसल के करीबी डॉक्टर, अस्पताल के कर्मचारी, गार्ड, नौकर, ड्राइवर और पारिवारिक मित्र भी शामिल हैं। एसपी सिटी विपिन टाडा के मुताबिक क्राइम ब्रांच ने 144 लोगों की सूची तैयार की है। घटना के बाद पूछताछ के समय यह पता नहीं था कि किससे क्या सवाल करना है। अब पुलिस टीम सभी विवादों पर पूरा होमवर्क करने के बाद पूछताछ कर रही है। संभव है कि पूछताछ के दौरान उनसे कोई क्लू मिल जाए।