{"_id":"5887a8694f1c1b380fcf40cb","slug":"dr-bansal-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर किया काम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर किया काम
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Wed, 25 Jan 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. एके बंसल हत्याकांड के विरोध में डॉक्टरों ने मंगलवार को भी बांह पर काली पट्टी बांधकर मरीज देखे। डॉक्टरों का कहना है कि हत्यारों की गिरफ्तारी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। उधर, आंदोलन के लिए गठित इलाहाबाद सिटिजन फोरम के कुछ सदस्यों ने फोरम की ओर से प्रत्याशी उतारे जाने और चुनाव लड़ने की सलाह दी है।
डॉ. बंसल हत्याकांड के विरोध में शुरू हुए आंदोलन को मजबूत बनाने के लिए डॉक्टरों, व्यापारियों, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुछ शिक्षकों एवं अन्य वर्गों से मिलकर इलाहाबाद सिटिजन फोरम का गठन किया है। डॉ. बंसल के हत्यारों की गिरफ्तारी न होने से नाराज डॉक्टर काली पट्टी बांधकर मरीज देख रहे हैं। फोरम की ओर से कुछ व्यापारी और शिक्षक अब चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। बतौर सदस्य उन्होंने फोरम के समक्ष यह प्रस्ताव रखा है। इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. आलोक मिश्र का कहना है कि फोरम के कुछ सदस्यों की ओर से इस बाबत सलाह दी गई है लेकिन इस पर कोई निर्णय नहीं हुआ है।