फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime prizeners

हथकड़ी समेत फरार बदमाश पकड़ा गया

Wed, 08 Mar 2017 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Wed, 08 Mar 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
crime prizeners
crime
करीब ढाई महीने पहले ज्ञानपुर भदोही में पेशी से लौटते समय हथकड़ी समेत बस से कूदकर फरार ढाई हजार रुपये के इनामी बदमाश प्रदीप मौर्या को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। उसने पुलिस पर फायरिंग भी की। उसके कब्जे से चोरी की बाइक और तमंचा भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन


प्रदीप मौर्या उर्फ पंकज झूंसी में इशीपुर देवकली गांव का रहने वाला है। एक युवती ने उसके खिलाफ भदोही के कोइरौना में अपहरण, रेप और एससीएसटी का केस दर्ज कराया था। उसी मुकदमे में उसे गिरफ्तार कर नैनी जेल में बंद किया गया था। करीब ढाई महीने पहले 23 दिसंबर को दो सिपाही उसे भदोही की कोर्ट में पेशी के बाद वापस नैनी जेल ला रहे थे। तभी हबूसा मोड़ पर वह पेशाब के लिए बस से उतरने के बाद सिपाहियों देशराज और कैलाशनाथ तिवारी को धक्का देकर फरार हो गया था।
विज्ञापन


सिपाहियों को निलंबित कर सरायइनायत थाने में केस दर्ज कराया गया था। उस पर ढाई हजार रुपये पुरस्कार भी घोषित कर दिया गया। सोमवार आधी रात दो बजे थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह और चौकी प्रभारी हनुमानगंज सतीश कुमार राय ने देवकली गांव के निकट पेट्रोल पंप के बाहर प्रदीप को घेरा तो वह पुलिस पर गोलियां चलाकर भागने लगा। पुलिसवालों ने उसे घेरकर पकड़ा तो उसके पास एक तमंचा और चोरी की बाइक मिली। उसे कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed