फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bombs shot at day-old student

दिनदहाड़े छात्र पर बम-गोली से हमला

Sun, 29 Jul 2018 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 29 Jul 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
Bombs shot at day-old student
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
धूमनगंज थाने से 200 मीटर दूर स्थित पेट्रोल पंप पर शनिवार को दिनदहाड़े एक छात्र पर बम-गोली से हमला किया गया। स्कूटी सवार दो युवक वारदात को अंजाम देने बाद भाग निकले। वहीं घायल छात्र किसी तरह भागते हुए थाना पहुंचा। वहां से पुलिस उसे एसआरएन अस्पताल ले गई, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


आईटीबीपी जवान चंद्रभान सिंह धूमनगंज थाना क्षेत्र के केंद्रांचल स्थित आईटीबीपी कॉलोनी में रहते हैं। मूलरूप से बलरामपुर के रहने वाले चंद्रभान यहां छह महीने पहले ही तैनात हुए हैं। घर में पत्नी के अलावा दो बेटे हैं। बड़ा करन सिंह (18) इसी साल इंटर पास हुआ है और स्पोर्ट्स कोटे से बीए में दाखिले के लिए उसने इलाहाबाद विश्वविद्यालय में आवेदन भी किया है। करन ने बताया कि शनिवार को वह दाखिले के बारे में पता करने के लिए ही इविवि गया था। वहां से पांच बजे के करीब वह लौटने लगा। रास्ते में उसे धूमनगंज निवासी दो युवक मिले तो वह भी उनकी स्कूटी पर बैठ गया। धूमनगंज थाने के पास स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भराने के दौरान ही युवकों ने उससे लूट के लिए साथ चलने की बात कही। करन के मुताबिक, साथ चलने से इंकार कर वह स्कूटी से उतरकर पैदल ही जाने लगा। इसी दौरान एक युवक ने उसे ललकारा। करन पीछे मुड़ा ही था कि उस पर गोली दाग दी गई। गोली कंधे में लगने के बाद करन लहूलुहान हो गया। वह जान बचाने के लिए भागा तो युवकों ने उस पर बम फेंके, जिससे उसके कमर और पैर में छर्रे भी लगे। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई। दुकानों के शटर धड़ाधड़ गिरने लगे।
विज्ञापन


उधर करन किसी तरह भागते हुए थाने पहुंचा, जिसके बाद पुलिस उसे लेकर एसआरएन अस्पताल लेकर भागी। वहां भर्ती कराने पर डॉक्टरों ने बताया कि गोली उसके कंधे में फंसी है। सूचना पर माता-पिता भी पहुंच गए। सीओ श्रीश्चंद्र ने भी अस्पताल पहुंचकर घायल छात्र से घटना के संबंध में जानकारी ली। सीओ ने बताया कि छात्र पर दो युवकों ने हमला किया, वह उन्हें जानता है। उसने यही बताया है कि लूट के लिए साथ न चलने पर उस पर हमला किया गया। दोनों आरोपी युवकों की तलाश की जा रही है। घरवालों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में पेट्रोल पंप संचालक शहनवाज की तहरीर पर मुकदमा लिखा है। खास बात यह है कि मामला अज्ञात में लिखा गया है। पुलिस ने बताया कि तहरीर में संचालक ने लिखा है कि शाम को तीन युवक स्कूटी से पेट्रोल भराने पहुंचे। इसी दौरान कुछ बात हुई जिसके बाद एक युवक उतरकर जाने लगा। इसी दौरान उसे स्कूटी पर बैठे युवक ने गोली मार दी। पुलिस का कहना है कि जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा लिखकर जांच की जा रही हे।


पुलिस सूत्रों की मानें तो वारदात को अंजाम देने में जिन दो युवकों का नाम आ रहा है, उनमें से एक कुछ दिन पहले धूमनगंज के प्रीतमनगर में ट्रांसपोर्टर के घर हुई बमबाजी की घटना में भी शामिल था। सीओ ने घायल छात्र से इस बारे में भी पूछताछ की, लेकिन उसने कोई जानकारी होने से इंकार कर दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के पकड़े जाने के बाद ही चीजें स्पष्ट हो सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed