{"_id":"26736c60045e05fc66fdbe7affa241da","slug":"bike-riders-pistol-pointed-miscreants-looted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े कारोबारी को बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा सटाकर लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े कारोबारी को बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा सटाकर लूटा
ब्यूरो/ अमर उजाला इलाहाबाद
Updated Tue, 16 Dec 2014 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। खुल्दाबाद के गाड़ीवान टोला मोहल्ले में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को तमंचा दिखाकर रुपयों से भरा बैग लूट लिया। सोमवार दोपहर लगभग दो बजे बीच सड़क लूट की घटना देख भीड़ ने बदमाशों को दौड़ाया तो वे हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। फायरिंग इलाके में सनसनी फैल गई। खुल्दाबाद पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
गाड़ीवान टोला मोहल्ला निवासी सत्यव्रत अग्रवाल कारोबारी हैं। वह चिप्स कारोबार करते हैं। घर में ही उन्होंने गोदाम बना रखा है। सोमवार दोपहर सत्यव्रत बैग में रुपया लेकर पैदल ही बैंक में जमा करने जा रहे थे। वह घर से कुछ कदम आगे गुरु द्वारा वाली गली में पहुंचे थे कि पीछे दो बाइक सवार बदमाश आए। बदमाश सत्यव्रत के सामने बाइक रोककर उनका बैग छीनने लगे। सत्यव्रत ने बदमाशों का विरोध किया तो एक ने तमंचा निकाल लिया।
तमंचा देख सत्यव्रत सहम गए। बदमाश बैग छीनकर भागने लगे। मोहल्ले के लोग व्यापारी से लूट होते देख बदमाशों को पकड़ने के लिए आगे बढ़े तो पीछे बैठे बदमाश ने हवाई फायरिंग कर दी। फायर होते ही भीड़ पीछे हट गई। लूट की सूचना खुल्दाबाद पुलिस को दी गई। इंस्पेक्टर खुल्दाबाद आरके सिंह मौके पर पहुंचे। सत्यव्रत ने बताया कि बैग में 11 हजार रुपए और जरूरी कागजात थे। जिस ढंग से बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है, उससे आशंका है कि बदमाश सत्यव्रत की कई दिनों से निगरानी कर रहे थे। इंस्पेक्टर आरके सिंह ने बताया कि मोहल्ले के ही बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। शक के आधार पूछताछ के कई संदिग्ध युवकों को उठाया गया है।