रेप के बाद युवती को ट्रेन के आगे फेंका, पैर कटे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़ जनपद के जेठवारा इलाके की एक युवती 19 सितंबर को दवा लेने बेली अस्पताल आई थी। आरोप है कि यहां युवती को उसके पड़ोसी गांव का विकास कुमार मिल गया। विकास की युवती से पहले से जान-पहचान थी। प्रतियोगी छात्र विकास युवती को बहाने से मेंहदौरी स्थित किराए के कमरे पर ले गया। युवती के मुताबिक अनजाने में उसे नशे की गोलियां खिलाकर विकास ने रेप किया। इसके बाद उसे गाड़ी से लेकर महावीर पुरी के पास आया। आरोपी युवती को बेहोशी की हालत में रेलवे ट्रैक पर फेंक कर भाग निकला। ट्रेन की चपेट में आने से युवती के पैर कट गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर शिवकुटी पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन युवती अचेत थी। उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उसके पास मिले कागजात के आधार पर घरवालों को खबर दी गई। इलाज के बाद होश में आने पर युवती ने पूरी कहानी बताई तो बुधवार को युवती के पिता ने शिवकुटी थाने में तहरीर दी। पुलिस को जांच के दौरान पता चला है कि आरोपी युवती का परिचित है और उसी इलाके का रहने वाला है। उनके रिश्ते की बात भी घरवालों ने की थी। किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में अनबन हो गई। 19 सितंबर को दोपहर युवती के रेलवे ट्रैक पर घायल पड़े होने की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। फिलहाल एसआरएन अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। एसओ शिवकुटी अरविंद त्रिवेदी का कहना है कि घटना के समय प्रारंभिक जांच में रेप और रेलवे ट्रैक पर फेंके जाने जैसी बात सामने नहीं आई थी। युवती लहूलुहान अचेत हालत में रेलवे लाइन के बगल मिली थी। पीड़िता पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।