फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   बैंक लुटेरे गिरोह संग 15 हजार का इनामी गिरफ्तार

बैंक लुटेरे गिरोह संग 15 हजार का इनामी गिरफ्तार

Mon, 27 Aug 2018 01:16 AM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
बैंक लुटेरे गिरोह संग 15 हजार का इनामी गिरफ्तार
लुटेरे गिरोह संग 15 हजार का इनामी गिरफ्तार
विज्ञापन

2013 में प्रिजन वैन से कूदकर फरार हुआ था इनामी अपराधी
गिरफ्तार तीन अन्य सदस्य शहडोल व रीवा में लूट चुके हैं बैंक कैश
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। पांच साल से फरार चल रहा 15 हजार का इनामी बदमाश व लुटेरे गिरोह के तीन सदस्य घूरपुर पुलिस के हत्थे चढ़ गए। शनिवार रात इन्हें बुदांवा गंाव नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। इनके पास से दो बाइक, तमंचा व बम मिले हैं। पकड़ा गया इनामी बदमाश 2013 में नैनी जेल से पेशी पर कचहरी जाते समय प्रिजन वैन का ताला तोड़कर भागने वाले बंदियों में से एक है।
एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाश फायर झोंककर भागने लगे। इस दौरान चार बदमाश पकड़े गए जबकि उनके चार साथी फरार हो गए। पकड़े गए बदमाशों में जयप्रकाश द्विवेदी व श्रीप्रकाश द्विवेदी निवासी लालापुर और अजय कुमार मिश्र निवासी कौशाम्बी व विकास गुप्ता निवासी कटनी मप्र शामिल हैं। गहनता से पूछताछ में पता चला कि पकड़ा गया जयप्रकाश लालापुर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। वह 2013 में नैनी जेल में हत्या के प्रयास के मामले में निरुद्ध था। उसी साल पेशी पर जाते समय जार्जटाउन क्षेत्र में प्रिजन वैन का ताला तोड़कर दर्जनों बंदी फरार हो गए थे, जिनमें वह भी शामिल था। तब से वह फरार चल रहा है। उस पर 15 हजार का इनाम भी घोषित है। पकड़े गए अजय ने बताया कि मौके से फरार हुए उनके साथियों में बबलू पांडेय, सुनील मिश्रा, संतोष मिश्रा व एक अन्य शामिल हैं। बताया कि वह सभी लुटेरे गैंग के सदस्य हैं, जिनका सरगना बबलू है। इस गिरोह ने मप्र में बैंक लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है। इनमें इसी साल 24 अप्रैल को शहडोल मुरचौर घाटी मेें ड्राइवर को गोली मारकर कोऑपरेटिव बैंक का 20 लाख रुपये लूटने व 25 जुलाई को रीवां मध्यांचल ग्रामीण बैंक में लूट की घटना शामिल है। अजय ने बताया कि रायपुर छत्तीसगढ़ में डॉक्टर के घर सिक्योरिटी गार्ड का काम करने के दौरान ही वह बबलू व उसके साथियों के संपर्क में आया जिसके बाद मुखबिरी कर डॉक्टर का कैश लुटवाया था जिसमें वह दो वर्ष रायपुर जेल में भी रहा।
विज्ञापन


जेल में बंद कौशलेश के इशारे पर चलता है गैंग
एसएसपी ने बताया कि फिलहाल गिरोह का सरगना बबलू है लेकिन वास्तव में पूरा गिरोह जेल में बंद कौशलेश तिवारी निवासी शंकरगढ़ के इशारे पर काम करता है। बबलू उसका दाहिना हाथ है और उसके कहने पर ही गैंग का संचालन कर रहा है। कौशलेश मम्फोर्डगंज में कैश वैन लूटकांट में शामिल था और इसी मामले में वह नैनी जेल में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन



21 केस दर्ज हैं जयप्रकाश पर
जयप्रकाश पर कुल 21 मुकदमे दर्ज हैं। इनमेें सर्वाधिक मुकदमे लालापुर थाने के हैं। इसके अलावा अजय मिश्र, विकास गुप्ता व श्रीप्रकाश पर भी आपराधिक मुकदमे हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से दो बाइकें, दो तमंचा व आठ बम बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed