फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   लखनऊ डीसीएम लेकर गया युवक लापता, अनहोनी की आशंका

लखनऊ डीसीएम लेकर गया युवक लापता, अनहोनी की आशंका

Sun, 19 May 2019 01:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ डीसीएम लेकर गया युवक लापता, अनहोनी की आशंका
डीसीएम लेकर लखनऊ गया युवक लापता, अनहोनी की आशंका
विज्ञापन

12 मई की शाम पिता को किया था कॉल, प्रयागराज के लिए चल देने की बात कही थी
प्रयागराज। शिवकुटी से लखनऊ डीसीएम ट्रक लेकर गया एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। घर वालों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए लखनऊ में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 12 मई की अंतिम काल के बाद उसका मोबाइल भी बंद है।

मूल रूप से प्रतापगढ़ के कुंडा के रहने वाले अतुल तिवारी का बेटा शिवम ट्रक चालक है। वह 12 मई की सुबह डीसीएम लेकर लखनऊ गया था। वहां सामान की डिलेवरी के बाद टीपी नगर में ओम धर्म कांटा गया था। वहीं से उसने पिता अतुल को फोन किया कि वह लखनऊ से चल रहा है। रात तक पहुंच जाएगा। रात में उसकी पत्नी वंदना ने फोन किया तो मोबाइल स्विच आफ बता रहा था। इसके बाद शिवम का कुछ पता नहीं चला। घर वाले अगले दिन लगातार फोन करते रहे लेकिन मोबाइल बंद बता रहा था। घर वाले उसे ढूंढते हुए डीसीएम मालिक के पास गए लेकिन वहां भी कुछ पता नहीं चला। फिर लखनऊ में जाकर पता किया। शिवम जो माल लेकर गया था, उसे उसने उतारा। यहां तक जानकारी हुई लेकिन उसके बाद कहां चला गया। जब यह कहीं से पता नहीं चल पाया तो लखनऊ के सरोजनी नगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। शिवम के घर वाले अनहोनी की आशंका से बहुत डरे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed