फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   नकदी निकालने को बदमाशों ने तोड़ा एटीएम का लॉक

नकदी निकालने को बदमाशों ने तोड़ा एटीएम का लॉक

Sat, 17 Nov 2018 10:57 PM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
नकदी निकालने को बदमाशों ने तोड़ा एटीएम का लॉक
चौक में बदमाशों तोड़ा एटीएम का लॉक
विज्ञापन

डिजिटल लॉक न खुलने से नहीं निकाल सके पैसा, सीसीटीवी में बदमाश की हरकत कैद
प्रयागराज। चौक स्थित एक्सिस बैंक शाखा के एटीएम का लॉक बदमाशों ने तोड़ दिया। हालांकि डिजिटल लॉक न खुलने से बदमाश पैसा नहीं ले जा सके। शुक्रवार को एटीएम में पैसा डालने पहुंचे एजेंसीकर्मियों को वारदात के बारे में मालूम चला। उन्होंने इसकी सूचना शाखा प्रबंधक को दी। शाखा प्रबंधक ने कोतवाली में अज्ञात बदमाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

शाखा प्रबंधक अरविंद कुमार वर्मा ने पुलिस को बताया कि गुरुवार भोर करीब साढ़े तीन बजे एक बदमाश उनके शिवचरण दास रोड स्थित एटीएम बूथ में घुस गया। उस समय एटीएम बूथ का शटर आधा गिरा हुआ था। रुपये निकालने के लिए उसने मशीन के पीछे लगे ताले को तोड़ डाला, लेकिन डिजिटल लॉक होने से कैश चेस्ट नहीं खुली। बदमाश ने इसको भी खोलने की काफी कोशिश की लेकिन कामयाब न होने पर वह लौट गया। शुक्रवार दोपहर को जब मशीन में कैश डालने के लिए कर्मचारी पहुंचे तब मशीन का लॉक टूटा मिला। सूचना पर कोतवाली इंस्पेक्टर रवींद्र यादव मौके पर पहुंचे। बूथ के भीतर लगे कैमरे के सीसीटीवी फुटेज निकलवाई गई, लेकिन उसमें बदमाश का चेहरा साफ नहीं आया। फुटेज में दिख रहा बदमाश काले रंग की कैप लगी जैकेट पहन रखी थी, जिसमें उसने अपना चेहरा छिपा रखा था। पुलिस आसपास लगे दूसरे सीसीटीवी फुटेज के जरिए बदमाश की पहचान की कोशिश कर रही है। हालांकि पुलिस बूथ के भीतर तोड़फोड़ की संभावना से भी इंकार नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed