{"_id":"5ae0d9584f1c1b350a8b6851","slug":"201524685144-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त ने की जबर्दस्ती की कोशिश, छात्रा कर्जन पुल से कूदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोस्त ने की जबर्दस्ती की कोशिश, छात्रा कर्जन पुल से कूदी
Updated Thu, 26 Apr 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्त ने की जबर्दस्ती की कोशिश, कर्जन पुल से गिरी छात्रा
गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, पुलिस को दी तहरीर
सुबह तीन बजे घर से बुलाकर ले गया था युवक
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
म्योराबाद की एक छात्रा के साथ उसके ही दोस्त ने जबर्दस्ती की कोशिश की। इसी खींचतान में छात्रा कर्जन पुल से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे बेली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। होश में आने के बाद घरवालों ने उसके दोस्त के खिलाफ तहरीर दी है। छात्रा का आरोप है कि उसने नशीली टाफी खिला दी गई थी, जिसके बाद उसके साथ खींचतान की जाने लगी।
शहर में कचहरी के पास स्थित एक कॉलेज में इंटर की छात्रा की नया पुरवा में रहने वाले युवक से दोस्ती थी। दोनों अक्सर मिलते थे। छात्रा का आरोप है कि शनिवार की रात करीब दो बजे दोस्त ने फोन किया और तुरंत मिलने को कहा। उसने मना किया तो वह बोला कि अगर नहीं आई तो सुसाइड कर लेगा। इसके बाद छात्रा घर वालों को बिना बताए करीब तीन बजे निकल गई। बाहर दोस्त बाइक लेकर इंतजार कर रहा था। दोनों बाइक से सीधे कर्जन पुल पर पहुंचे। छात्रा का आरोप है कि वहां दोस्त ने उसे टाफियां खिलाईं, जिसके बाद वह अचेत होने लगी। दोस्त उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। जब छात्रा ने भागने की कोशिश की तो वह जबर्दस्ती पर उतारू हो गया। इसी खींचतान में छात्रा कर्जन पुल से नीचे गिर गई। उसे गंभीर चोटें आईं। आस पास के लोगों ने देखा तो सोरांव पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। छात्रा को बेली में भर्ती करा दिया गया। घर वाले भी अस्पताल पहुंच गए थे। मंगलवार को पूरी तरह से होश में आने के बाद छात्रा ने घर वालों को पूरी बात बताई। इसके बाद रात में तहरीर भिजवाई गई। छात्रा का आरोप है कि नशीली टाफियों के कारण वह उस वक्त बेहोशी की हालत में थी। यह भी हो सकता है कि दोस्त ने ही उसे पुल से धक्का दे दिया हो।
--सूचना पर पुलिस को भेजकर छात्रा को बेली अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था लेकिन उसने पुलिस को कोई बयान नहीं दिया। अगर वह किसी पर आरोप लगा रही है तो जांच कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सुरेंद्र नाथ, इंस्पेक्टर, सोरांव