फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   बहरिया के पूर्व ब्लाक प्रमुख पर जानलेवा हमला, बाइक सवार बदमाशों ने चलाई गोली

बहरिया के पूर्व ब्लाक प्रमुख पर जानलेवा हमला, बाइक सवार बदमाशों ने चलाई गोली

Mon, 06 Aug 2018 01:52 AM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
बहरिया के पूर्व ब्लाक प्रमुख पर जानलेवा हमला, बाइक सवार बदमाशों ने चलाई गोली
बहरिया के पूर्व ब्लाक प्रमुख पर जानलेवा हमला
विज्ञापन

झूंसी के पटेल नगर चौराहे के समीप बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग
जवाब में पूर्व प्रमुख ने भी रिवाल्वर से चलाई गोली तब भागे बदमाश
गांव के पूर्व प्रधान के बेटे व दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
झूंसी। थाना क्षेत्र के पटेल नगर गांव के पास रविवार की देर शाम बहरिया के पूर्व ब्लाक प्रमुख पर बाइक सवार बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। बाइक सवार बदमाशों ने कार सवार पूर्व प्रमुख पर तीन राउंड फायरिंग की। हालांकि हमले मेें वह बाल-बाल बच गए। जवाब में पूर्व प्रमुख ने भी अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चलाई, तो हमलावर मौके से भाग निकले। गोली कार की सीट पर जाकर धंसी थी। पूर्व प्रमुख अपने बेटे को पुराने घर से लेकर नए घर जा रहे थे। सूचना के बाद इंस्पेक्टर झूंसी मयफोर्स मौके पर पहुंचे। पूर्व प्रमुख की ओर से गांव के ही पूर्व प्रधान के बेटे तथा दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई।

झूंसी थाना क्षेत्र के शेरडीह गांव निवासी चन्द्रजीत यादव उर्फ रंजीत टाइगर (35) बहरिया के पूर्व ब्लाक प्रमुख हैं। रविवार की शाम तकरीबन सात बजे चंद्रजीत अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से पुराने घर से भट्ठे के पास स्थित नए घर पर जा रहे थे। कार में उनका दो साल का बेटा उज्ज्वल और गांव का एक युवक भी बैठा था। पटेल नगर बाजार से घर की ओर जाने वाले रास्ते पर जैसे ही चंद्रजीत कार लेकर आगे बढ़े, एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने पीछा करना शुरू कर दिया। बाइक चला रहा युवक हेलमेट लगाए था। जब तक पूर्व प्रमुख चंद्रजीत कुछ समझ पाते बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर कार के आगे अपनी गाड़ी लगा दी। चंद्रजीत ने जैसे ही कार का शीशा खोला बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। हालांकि तीन राउंड की गई फायरिंग में एक भी गोली चंद्रजीत को नहीं लगी। एक गोली चेहरे के पास से होते हुए निकली गई, जबकि दूसरी आगे की सीट और तीसरी पीछे वाली सीट पर जाकर धंसी थी। जवाब में पूर्व प्रमुख चंद्रजीत ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चलाई तो हमलावर भागे निकले। पूर्व प्रमुख की ओर से पूर्व प्रधान के बेटे व दो अन्य के खिलाफ तहरीर दी। हालांकि इलाकाई पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कार्यवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed