फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   दुकान और घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

दुकान और घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

Sat, 10 Jun 2017 09:31 PM IST
Updated Sat, 10 Jun 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
दुकान और घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
दुकान और घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
विज्ञापन

लखनऊ से आए शख्स का पर्स टेंपो चालक ने चुराया
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
शहर में चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। कर्नलगंज थाना क्षेत्र के मनमोहन पार्क इलाके में बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान और अल्लापुर में वकील के घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों का सामान उड़ा दिया। एक अन्य घटना में सिविल लाइंस में लखनऊ से आए शख्स का पर्स टेंपो चालक ने उड़ा दिया। तीनों मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
मनमोहन पार्क के रहने वाले व्यापारी तिलक राज गुप्ता की बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। आठ जून की रात उनकी दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों के टाइल्स, लोहे के एंगल तथा दुकान के अन्य सामान चोरी कर लिए। तिलक राज ने अपने पड़ोस के रहने वाले जावेद, सद्दाम और साकिर के खिलाफ शक के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर कर्नलगंज ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। तीनों से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

बाघंबरी गद्दी अल्लापुर के रहने वाले वकील देवराज पाठक के घर भी चोरी हो गई। आठ जून की रात घर में कोई था नहीं। चोरों ने ताला तोड़कर एक लाख नकद, कैमरा, टीवी, लैपटाप आदि सामान चोरी कर लिया। अगले दिन चोरी का पता चला तो हड़कंप मच गया। रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामबिहारी लाल रोड लखनऊ के रहने वाले संदीप गोयल शुक्रवार को किसी काम से इलाहाबाद आए थे। वह टेंपो से सिविल लाइंस की ओर जा रहे थे। पत्थर गिरजाघर के पास उतरे तो पैसे देने के लिए जेब में हाथ डाला। उनका पर्स गायब था। टेंपो चालक तेजी से भाग निकला। तब उन्हें समझ में आया कि टेंपो चालक ने ही उनका पर्स उड़ा दिया है। उन्होंने सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed