फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   12 lakhs of cash including cash from doctor's flat

डॉक्टर के फ्लैट से नगदी समेत 12 लाख की चोरी

Sun, 23 Sep 2018 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 23 Sep 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
12 lakhs of cash including cash from doctor's flat
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
जार्जटाउन के पन्ना लाल रोड पर स्थित अपार्टमेंट में रहने वाले डॉक्टर के फ्लैट से चोर नकदी समेत 12 लाख का माल उड़ा ले गए। शनिवार सुबह डॉक्टर पत्नी समेत दिल्ली से लौटे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। सूचना पर डॉग स्क्वॉयड के साथ ही फोरेंसिक टीम भी पहुंची। हालांकि, चोरों का कुछ सुराग नहीं मिल सका। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


डॉक्टर अनूप कुमार यादव मूल रूप से कौशाम्बी के सिराथू कस्बे के रहने वाले हैं। वह सिराथू के पास ही क्लीनिक भी चलाते हैं। शहर में वह परिवार के साथ पन्ना लाल रोड स्थित हरितकुंज अपार्टमेंट में तीसरे तल पर बने फ्लैट में रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनका बेटा बाहर रहता है। 19 सितंबर को उनकी बेटी कृति को दिल्ली जाना था। उसे छोड़ने के लिए वह घर में ताला बंद कर पत्नी समेत रात में दिल्ली चले गए। बेटी को छोड़कर शनिवार सुबह आठ बजे के करीब वह पत्नी के साथ वापस आए। मेन दरवाजे का ताला खोलकर वह भीतर घुसे। कुछ देर बाद वह अंदर के कमरे में जाने लगे तो उसका दरवाजा भीतर से बंद मिला।
विज्ञापन


उन्होंने ठोकर मारी तो सिटकनी खुल गई। इसके बाद भीतर का नजारा देखकर डॉक्टर के होश उड़ गए। आलमारी खुली पड़ी थी और उसमें रखा सारा सामान बिखरा था। लॉकर भी टूटा था और उसमें रखे चेन, अंगूठी, हार समेत अन्य कीमती गहने व दो लाख नगद गायब थे। सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। डॉग स्क्वॉयड और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। जांच पड़ताल के दौरान छत पर फोरेंसिक टीम को कुछ लोगों के पैरों के निशान मिले। ऐसे में माना जा रहा है कि चोर छत के रास्ते पिछले दरवाजे से घर में दाखिल हुए और सामान ले उड़। जार्जटाउन पुलिस का कहना है कि डॉक्टर की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर के घर चोरी की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग भी जमा हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि अपार्टमेंट में छह महीने के भीतर चोरी की यह 10वीं वारदात है। पुलिस आज तक एक भी मामले का खुलासा नहीं कर सकी है। उधर पुलिस का कहना है कि पड़ोस में स्थित फ्लैट के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। उसकी फुटेज खंगाली जा रही है। वैसे जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया गया, उससे इस बात की पूरी आशंका है कि घटना में कोई ऐसा व्यक्ति जरूर शामिल था जिसे मालम था कि डॉक्टर परिवार समेत बाहर गए हैं।


कोतवाली के साउथ मलाका स्थित प्राइमरी स्कूल से चोरों ने मिड डे मील के बर्तन के साथ ही दो सिलेंडर उड़ा दिए। प्रधानाध्यापिका रजनी कटियार ने पुलिस को बताया है कि 21 सितंबर को सुबह 7.31 पर उन्हें स्कूल के कमरे का ताला टूटा होने की सूचना मिली। वह पहुंची तो मिड डे मील के बर्तन समेत दो सिलेंडर गायब थे। कोतवाली पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed