फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Case filed against Air Force personnel for allegedly having relationship in the name of marriage

Prayagraj : शादी के नाम पर संबंध बनाकर छोड़ने का आरोप, एयरफोर्स कर्मी पर केस

Thu, 19 Jun 2025 05:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 19 Jun 2025 05:58 PM IST
सार

सिविल लाइंस थाने में भदोही निवासी युवती ने एयरफोर्स कर्मी पर शादी के नाम पर संबंध बनाकर छोड़ने के आरोप में केस दर्ज कराया है। आरोप है कि उससे मंदिर में शादी की गई और फिर होटल में ले जाकर संबंध बनाया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Case filed against Air Force personnel for allegedly having relationship in the name of marriage
दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

सिविल लाइंस थाने में भदोही निवासी युवती ने एयरफोर्स कर्मी पर शादी के नाम पर संबंध बनाकर छोड़ने के आरोप में केस दर्ज कराया है। आरोप है कि उससे मंदिर में शादी की गई और फिर होटल में ले जाकर संबंध बनाया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिये आयुष सिंह निवासी भिवानी हरियाणा से हुई। वह एयरफोर्स प्रयागराज में लीडिंग एयरक्राफ्ट मैन के पद पर कार्यरत है। आरोप लगाया कि वह पांच महीने तक फोन पर उससे बात करता रहा। इसके बाद दोनों में प्यार हो गया और वह शादी के लिए राजी हो गए।
विज्ञापन


आरोपी ने कई बार प्रयागराज में ले जाकर सिटी होटल में शारीरिक संबंध बनाया। 13 मई को होटल से लौटते समय जल्द शादी करने की बात कही। 23 मई को रहिमाबाद, प्रयागराज स्थित रामजानकी मंदिर में ले जाकर अपने पिता की मौजूदगी में शादी रचाई। फिर राजापुर स्थित होटल में ले जाकर रात भर रहने के बाद सुबह उसके घर ले जाकर छोड़ गया। इसके बाद उसने फोन लगाया तो उसका नंबर ब्लॉक कर दिया। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर रामाश्रय यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed