फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ATMs will increase at railway stations, preparing to install 47 ATMs in two months

रेलवे स्टेशनों पर बढ़ेंगे एटीएम, दो माह में 47 एटीएम लगाने की तैयारी

Sat, 07 Aug 2021 11:49 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 07 Aug 2021 11:49 AM IST
सार

  • सर्वाधिक 11 एटीएम लगेंगे कानपुर सेंट्रल में, प्रयागराज जंक्शन में सात एटीएम लगाने की तैयारी
  • अलीगढ़, इटावा, मिर्जापुर समेत मंडल के 23 स्टेशनों पर लगाए जाएंगे एटीएम 

विज्ञापन
ATMs will increase at railway stations, preparing to install 47 ATMs in two months
एटीएम - फोटो : पीटीआई

विस्तार

रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा एटीएम की संख्या बढ़ाई जाएगी। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर ) के प्रयागराज मंडल ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। अगले दो से तीन माह के दौरान प्रयागराज मंडल के तमाम रेलवे स्टेशनों पर 47 एटीएम लगाए जाने की योजना है। इसके लिए बैंकों द्वारा दी जाने वाली प्रक्रिया भी तकरीबन पूरी हो गई है। 
विज्ञापन


दरअसल प्रयागराज मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर एटीएम की सुविधा तो है लेकिन बीते कई माह से स्टेशनों पर लगे बहुत से एटीएम काम नहीं कर रहे हैं। इससे यात्रियों को भी असुविधा होती है। उन्हें रुपये निकालने के लिए स्टेशनों से बाहर जाने के लिए मजबूर होना पड़ता है।  इस बीच कुछ बैंकों द्वारा रेलवे स्टेशनों पर एटीएम लगाने के लिए मंडल के कामर्शियल विभाग से संपर्क किया गया। फिलहाल तमाम बैंकों द्वारा प्रयागराज मंडल के 23 रेलवे स्टेशनों पर 47 एटीएम लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


सर्वाधिक 11 एटीएम कानपुर सेंट्रल में लगाए जाएंगे। इसके अलावा प्रयागराज जंक्शन पर सात, सूबेदारगंज में चार, कानपुर अनवरगंज, मिर्जापुर, फतेहपुर, इटावा, अलीगढ़ जंक्शन में दो-दो एटीएम लगाने की तैयारी की गई है। जबकि प्रयागराज छिवकी, बम्हरौली, पनकी धाम, गोविंदपुरी, चुनार, विंध्याचल, मानिकपुर, फफूंद, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, टूंडला, हाथरस, सोमना, खुर्जा और दादरी रेलवे स्टेशन पर एक-एक एटीएम लगाया जाएगा। प्रयागराज मंडल के सीनियर पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि एटीएम लगाए जाने का काम जल्द शुरू होगा। इसकी तैयारी पूरी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed