यूपी: चाय पी रहे युवक की हत्या, पैदल आए दो बदमाशों ने कनपटी पर मारी गोली; वारदात के पीछे एक साल पुरानी वजह
प्रयागराज के मऊआइमा क्षेत्र के बिशहनी उर्फ शिकोहाबाद में शुक्रवार शाम चाय की दुकान पर बैठे विजय नारायण उर्फ मिंटू (38) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पैदल पहुंचे दो बदमाशों ने उनकी कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मारी और रेलवे लाइन पार कर फरार हो गए। पुलिस पुरानी रंजिश समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विस्तार
यूपी के मऊआइमा के बिशहनी उर्फ शिकोहाबाद में शुक्रवार शाम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह राजनारायण पटेल की चाय की दुकान पर चाय पी रहा था। पैदल पहुंचे दो बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया।
कनपटी पर तमंचा सटाकर मारी गोली
मृतक की पहचान विजय नारायण उर्फ मिंटू (38) के रूप में हुई है। बदमाशों ने मिंटू की कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मारी। गोली लगने से मिंटू की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद दोनों आरोपी रेलवे लाइन पार करके फरार हो गए। मिंटू के परिवार में पत्नी सरोज देवी, आठ साल की बेटी रीत और चार साल का बेटा अर्पित है। वह अपने तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे।
पुरानी रंजिश का मामला
हत्या के बाद मामले में साल भर पुरानी रंजिश का मामला भी सामने आ रहा है। पुलिस इस पहलू पर गहनता से जांच कर रही है। आरोपियों की तलाश में टीमें गठित की गई हैं। पुलिस जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
