Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   'Golden Man of Bihar' attends Raja Bhaiya's Ramkatha; draws attention by wearing over 6.25 kilograms of gold.

प्रतापगढ़ : राजाभैया की रामकथा में पहुंचे 'गोल्डनमैन ऑफ बिहार', सवा छह किलो से ज्यादा सोना पहनकर खींचा ध्यान

Fri, 20 Nov 2026 02:47 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 20 Nov 2026 02:47 PM IST
सार

गले में मोटी-मोटी सोने की चेन, हाथों में भारी कड़े और उंगलियों में चमचमाती अंगूठियां... कुंडा में चल रही श्रीराम कथा में एक ऐसे मेहमान पहुंचे, जिनका अंदाज ही सबसे अलग था। सवा छह किलो से अधिक सोने के गहने पहनकर पहुंचे बिहार के प्रेम सिंह लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बन गए।

विज्ञापन
'Golden Man of Bihar' attends Raja Bhaiya's Ramkatha; draws attention by wearing over 6.25 kilograms of gold.
बाबा बागेश्वर की कथा में पहुंचे गोल्डन मैन के नाम से मशहूर बिहार के प्रेम सिंह। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।

विस्तार

प्रतापगढ़ के कुंडा में जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और विधायक राजा भैया की ओर से आयोजित श्रीराम कथा में इन दिनों अलग-अलग नजारे देखने को मिल रहे हैं। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कथा सुना रहे हैं। इस बीच कथा में पहुंचे एक खास मेहमान ने अपने अनोखे अंदाज से लोगों का ध्यान खींच लिया।

विज्ञापन



विज्ञापन

 

बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले प्रेम सिंह, जिन्हें 'गोल्डनमैन ऑफ बिहार' के नाम से जाना जाता है। प्रेम सिंह सवा छह किलो से अधिक सोने के आभूषण पहनकर कुंडा पहुंचे। उनके गले में मोटी-मोटी सोने की चेन, हाथों में भारी कड़े और उंगलियों में कई अंगूठियां नजर आईं। सिर से पांव तक सोने के गहनों से सजे प्रेम सिंह को देखने के लिए लोग उत्सुक दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेम सिंह का शौक केवल सोने के आभूषणों तक सीमित नहीं है। उनके पास एक खास बुलेट मोटरसाइकिल भी है, जिस पर 24 कैरेट सोने की परत चढ़ी होने का दावा किया जाता है। उनकी यह गोल्डन बुलेट भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। बातचीत में उन्होंने बताया कि वह सात किलो से ज्यादा सोना हमेशा पहनते हैं लेकिन इस समय छह किलो के आसपास ही सोना उनके शरीर पर है। कहा कि बहुत अच्छा कार्यकर्म है। कहा कि बाबा बागेश्वर धाम से मुलाकात हुई है। कहा कि वह देश के दूसरे आदमी हैं सबसे ज्यादा सोना पहने वाले व्यक्ति हैं। छह किलो तीन सौ ग्राम पहने हुए हैं। यहां काफी दूर था इसलिए थोड़ा सा कम लाए हैं, नहीं तो वह हमेशा सात किलो सोना पहनते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed