Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahanagari Express is set to become 'superfast' once again; it will operate as an express train for only 19 da

यू टर्न : फिर से सुपरफास्ट होने जा रही है महानगरी, महज 19 दिन ही एक्सप्रेस ट्रेन के रूप में होगा संचालन

Fri, 20 Nov 2026 05:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 20 Nov 2026 05:51 PM IST
सार

पहले सुपरफास्ट का दर्जा छीना, फिर साधारण एक्सप्रेस के रूप में चलाने का निर्णय लिया और अब दोबारा सुपरफास्ट बनाने का एलान। महानगरी एक्सप्रेस को लेकर रेलवे के फैसले में एक बार फिर बदलाव हुआ है। अब 20 जनवरी 2027 से यह ट्रेन नए नंबर के साथ सुपरफास्ट बनकर दौड़ेगी।

विज्ञापन
Mahanagari Express is set to become 'superfast' once again; it will operate as an express train for only 19 da
महानगरी एक्सप्रेस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महानगरी एक्सप्रेस को वापस सुपरफास्ट ट्रेन का दर्जा मिल जाएगा। हाल ही में रेलवे ने इस ट्रेन से सुपरफास्ट का दर्जा छीनकर इसे एक जनवरी 2027 से साधारण एक्सप्रेस के रूप में चलाने का फरमान जारी किया था। इसके तहत इसका नंबर भी बदला गया। नई व्यवस्था के तहत रिजर्वेशन भी शुरू हो गए। अब रेलवे ने फिर यू-टर्न लेते हुए 20 जनवरी 2027 से महानगरी एक्सप्रेस को सुपरफास्ट का दर्जा बहाल करने का एलान कर दिया है।

विज्ञापन


नई समय-सारणी के अनुसार, अगले साल एक जनवरी से 19 जनवरी 2027 तक यह ट्रेन साधारण एक्सप्रेस के रूप में पटरी पर दौड़ेगी। इसके ठीक अगले दिन यानी 20 जनवरी से यह ट्रेन नए अवतार में सुपरफास्ट श्रेणी की बन जाएगी। इस बदलाव के साथ गाड़ी संख्या 11093 सीएसएमटी–बनारस एक्सप्रेस संशोधित होकर गाड़ी संख्या 22177 सीएसएमटी-बनारस सुपरफास्ट एक्सप्रेस के नाम से चलेगी, जबकि वापसी में गाड़ी संख्या 11094 बनारस-सीएसएमटी एक्सप्रेस का नंबर बदलकर 22178 बनारस-सीएसएमटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस हो जाएगा।
विज्ञापन


यात्रियों की जेब पर पड़ेगा असर

सुपरफास्ट का दर्जा लौटते ही यात्रियों की जेब पर भी इसका असर दिखेगा। 20 जनवरी से प्रयागराज छिवकी से मुंबई सीएसटी तक का सफर करने पर स्लीपर श्रेणी के किराये में 30 रुपये की बढ़ोतरी होगी। वहीं, एसी थ्री में 45 रुपये, एसी टू में 55 रुपये और एसी फर्स्ट के किराये में 80 रुपये का इजाफा हो जाएगा। एनसीआर के सीपीआरओ डॉ. शिवम शर्मा के अनुसार परिचालनिक कारणों से गाड़ी संख्या में यह संशोधन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed