फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Article 370

अनुच्छेद 370: कश्मीरी छात्र की पोस्ट से इंजीनियंरिग कालेज में हड़कप

Sat, 10 Aug 2019 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Article 370
नैनी। क्षेत्र के इंजीनियरिंग कालेज में पढ़ने वाले एक कश्मीरी छात्र की ओर से अनुच्छेद 370 को लेकर एक पाकिस्तानी शख्स की फेसबुक पोस्ट पर किए गए कमेंट से इंजीनियरिंग कालेज में तनाव की स्थिति बन गई। हालांकि कॉलेज प्रशासन ने तुरंत कमेंट डिलीट कराते हुए मामला शांत करा दिया। छात्र का कहना था कि उसकी यूजर आईडी हैक की गई है।
विज्ञापन

इंजीनियरिंग के एक कश्मीरी छात्र की फेसबुक यूजर आईडी से एक पाकिस्तानी फेसबुक यूजर की पोस्ट पर शुक्रवार को कमेंट किया गया। इसके बैकग्राउंड में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की सेना के जवानों एवं वरिष्ठ मंत्रियों के साथ बैठक की तस्वीर लगाई गई है। साथ ही इसमें जम्मू कश्मीर के अनुच्छेद 370 को लेकर कमेंट किया गया था। इसकी जानकारी जब कालेज के अन्य छात्रों को हुई तो वह आक्रोशित हो गए। कालेज प्रशासन को पता चला तो आनन फानन में पूरा स्टाफ मौके पर पहुंच गया और किसी तरह से समझा बुझाकर आक्रोशित छात्रों को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed