फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमर उजाला मतदाता जागरूकता अभियान : रंगों-रेखाओं से बालमन ने दिखाई मम्मी-पापा को लोकतंत्र की मतबूती की राह

Tue, 22 Feb 2022 12:06 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 22 Feb 2022 12:06 AM IST
सार

कैनवास पर रंगों-रेखाओं के जरिए अपनी परिकल्पनाओं को उकेरकर बाल मन ने सोमवार को 27 फरवरी को आने वाले लोकतंत्र के उत्सव में बढ़चढ़ कर मतदान करने का संदेश दिया।

विज्ञापन
Amar Ujala Voter Awareness Campaign: With the help of colors and lines, Balman showed the mother and father the path of democracy
Prayagraj News : चंद्रशेखर आजाद पार्क में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित मतदाता जागरूकता चित्रकला प्रतियोगिता में हिस्सा लेते छात्र-छात्राएं। - फोटो : प्रयागराज

कैनवास पर रंगों-रेखाओं के जरिए अपनी परिकल्पनाओं को उकेरकर बाल मन ने सोमवार को 27 फरवरी को आने वाले लोकतंत्र के उत्सव में बढ़चढ़ कर मतदान करने का संदेश दिया। मौका था अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित रंगों के साथ वोट की बात शीर्षक से आयोजित वृहद चित्रकला प्रतियोगिता का। इस प्रतियोगिता में शहर के 40 से अधिक स्कूल-कॉलेजों के हजारों छात्र-छात्राओं ने प्रतिबाग किया। 

ऐतिहासिक अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क में आजाद प्रतिमा के समक्ष इस मतदाता जागरूकता मुहिम में सुबह 9:30 बजे से ही स्कूल-कॉलेजों के छात्र-छात्राओं की भीड़ उमड़ने लगी।

पार्क की सीढ़ियों के अलावा पेड़ों की छांव, शोभाकार पौधों से घिरी मखमली घास वाली क्यारियों में दो वर्गों में आयोजित इस चित्रकला प्रतियोगिता में छोटे बच्चों सहित कॉलेजों जाने वाले छात्र-छात्राओं ने भी लोकतंत्र के उत्सव में होने वाले मतदान के प्रति अपनी भावना को ड्राइंग शीट पर रंगों के माध्यम से उकेरा।

Amar Ujala Voter Awareness Campaign: With the help of colors and lines, Balman showed the mother and father the path of democracy
Prayagraj News : चंद्रशेखर आजाद पार्क में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित मतदाता जागरूकता चित्रकला प्रतियोगिता में हिस्सा लेते छात्र-छात्राएं। - फोटो : प्रयागराज

किसी ने पोलिंग बूथ बनाया तो किसी ने लंबी कतार
कोई दिल के आकार में पोलिंग बूथ बनाता नजर आया तो किसी ने मतदान के लिए बूथों के बाहर लगी लंबी कतार की आकृति को उकेरा। किसी ने ईवीएम और उंगली में स्याही लगाते मतदान कर्मी को तो किसी ने मतदान के बाद स्याही लगी उंगली दिखाते हुए प्रतीकात्मक चित्र बनाकर अधिक से अधिक मतदान करने का संदेश दिया।

Amar Ujala Voter Awareness Campaign: With the help of colors and lines, Balman showed the mother and father the path of democracy
Prayagraj News : चंद्रशेखर आजाद पार्क में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित मतदाता जागरूकता चित्रकला प्रतियोगिता में हिस्सा लेते छात्र-छात्राएं। - फोटो : प्रयागराज

कविताओं के माध्यम से भी किया जागरूक
उसी दौरान बच्चे गीतों, कविताओं के माध्यम से भी मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करते रहे। पार्क में ड्राइंग शीट पर रंगों के सपने बुनने वाले बच्चों की शृंखला का नजारा देखते ही बन रहा था। मुख्य अतिथि के तौर पर जिलाधिकारी संजय खत्री ने बच्चों, अभिभावकों और शिक्षक-शिक्षिकाओं को 27 फरवरी को अधिक से अधिक मतदान के लिए अपने घर, पड़ोस के साथ परिचितों, रिश्तेदारों को प्रेरित करने के लिए शपथ दिलाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amar Ujala Voter Awareness Campaign: With the help of colors and lines, Balman showed the mother and father the path of democracy
Prayagraj News : चंद्रशेखर आजाद पार्क में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित मतदाता जागरूकता चित्रकला प्रतियोगिता में बोलते एसएसपी अजय कुमार। - फोटो : प्रयागराज

एसएसपी ने अधिक से अधिक मतदान के लिए किया प्रेरित
विशिष्ट अतिथि के तौर पर एसएसपी अजय कुमार ने भी अधिक से अधिक मतदान कर देश-प्रदेश की खुशहाली का मार्ग प्रशस्त करने का संकल्प दिलाया। इस दौरान स्कूलों के बच्चों, शिक्षकों ने अमर उजाला की इस मुहिम को खूब सराहा और कई ने शुक्रिया अदा किया कि चित्रों के माध्यम से मतदान के प्रति अपनी भावनाओं को सामने लाने के लिए अमर उजाला ने यह बेहतरीन अवसर दिलाया।

विज्ञापन
Amar Ujala Voter Awareness Campaign: With the help of colors and lines, Balman showed the mother and father the path of democracy
Prayagraj News : चंद्रशेखर आजाद पार्क में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित मतदाता जागरूकता चित्रकला प्रतियोगिता में हिस्सा लेते छात्र-छात्राएं। - फोटो : प्रयागराज

सामाजिक संगठनों ने भी दिया योगदान
संचालन आकाशवाणी की उद्घोषिका रेनुराज सिंह और रेडियो जॉकी गोविंद ने किया। इस मौके पर एसीएम शुभम श्रीवास्तव, आईपीएस चिराग जैन, उद्यान अधीक्षक उमेश चंद्र उत्तम, स्विप के सहायक प्रभारी डॉ. अनुपम परिहार के अलावा कई अधिकारी और सामाजिक संगठनों के लोग उपस्थित थे। इससे पहले आर्य कन्या पीजी कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत और सीएबी इंटर कॉलेज की छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत किया।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed