भारतीय वायुसेना की 91वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित एयर शो के पहले शुक्रवार को फुल ड्रेस रिहर्सल हुआ। बमरौली स्थित मध्य वायु कमान मुख्यालय में वायुसेना योद्धाओं की परेड हुई। इसमें वायु योद्धाओं के अनुशासन, जोश और जज्बे की झलक दिखी। कार्यक्रम की शुरुआत में पैरा हैंग ग्लाइडर विंग कमांडर अशोक ने हवा में 360 डिग्री पर हवाई करतब दिखाते हुए परेड में इंट्री की। इसके बाद परेड शुरू हुई।
एयर फोर्स डे : जोश, जुनून और जज्बे के साथ की कदमताल, पहले दिन हुआ फुल ड्रेस रिहर्सल
कार्यक्रम की शुरुआत पैरा हैंड ग्लाइडर विंग कमांडर अशोक ने हवा में 360 डिग्री पर करतब दिखाते हुए परेड में इंट्री की। उसके बाद दो वायु योद्धा पैरा मोटर्स हवा में उड़ते हुए परेड में आए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊंचाई इतनी थी कि लोगों को आसमान में विमान ही नहीं दिखा, लेकिन कुछ सेकंड बाद बादलों के बीच से रंग बिरंगे पैराशूट लेकर नीच आते जवान जरूर दिखाई दिए। यह देख दर्शक रोमांचित हो उठे। उनके जमीन तक आने के दौरान वहां तालियां बजती रहीं। इस बीच जहां एक ओर वायु योद्धाओं की परेड चल रही थी तो उसी दौरान हवा में चार हेलिकॉप्टर तिरंगा लहराते हुए वहां से गुजरे।
हेलिकॉप्टर में तिरंगा देख दर्शकों ने भारत माता के जयकारे लगाने शुरू कर दिए। उसी दौरान बख्शी का तालाब लखनऊ से आए तीन सूर्य किरण विमान तिरंगा धुआं छोड़ते हुए निकले तो उसे देखकर वहां एक बार फिर से तालियां बजने लगी। कार्यक्रम के आकर्षण का केंद्र गरुड़ कमांडो की परेड रही। पांच गरुड़ कमांडो हेलिकॉप्टर के नीचे बंधी रस्सी के सहारे लटकते नजर आए। वायु योद्धाओं ने अपनी राइफल से भी कई करतब दिखाए।
उन्होंने दिखाया कि अनुशासन और ड्रिल भारतीय वायुसेना की जीवन शैली है। इसके पूर्व वायु योद्धाओं ने परेड भी कि। कमांडिंग इन चीफ एयर मार्शल आरजीके कपूर ने परेड की सलामी ली। परेड में 200 से ज्यादा जवान शामिल हुए।
परेड में पहली बार शामिल हुईं महिला अग्निवीर
वायुसेना दिवस पर होने वाली परेड के फुल ड्रेस रिहर्सल में पहली बार महिला अग्निवीर भी शामिल हुईं। यहां इनकी संख्या कुल 31 रही। महिला अग्निवीरों के कदमताल पर वहां मौजूद दर्शकों ने उनका अभिवादन भी किया।
परेड में पहली बार बदला गया झंडा
वायुसेना के स्थापना दिवस पर पहली बार कुछ नई परंपराएं शुरू हो रही हैं। इस बार झंडा बदलने की प्रक्रिया का रिहर्सल किया गया। पुराने झंडे की जगह कमांडिंग इन चीफ ने नया झंडा लगाया। अब एयरफोर्स डे के मौके पर आयोजित परेड के दौरान इसे आधिकारिक रूप से बदला जाएगा। इस दौरान एयर मार्शल आरजीके कपूर ने परेड में शामिल सभी जवानों को शपथ दिलाई कि वे जात-पात का भेदभाव न करते हुए एक समान भाव से सभी देशवासियों की रक्षा करेंगे। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कई वायु योद्धाओं को सम्मानित भी किया गया। हालांकि वायु योद्धाओं को एयरफोर्स डे के दिन भी सम्मानित किया जाएगा।