फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रयागराज एयर शो : संगम पर चिनूक ने लहरों से किया संवाद, सूर्य किरण ने बनाया इंद्रधनुष

Thu, 05 Oct 2023 10:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 05 Oct 2023 10:37 PM IST
सार

संगम पर दोपहर दो बजे लड़ाकू विमानों का रिहर्सल आरंभ हुआ। सबसे पहले ग्वालियर एयरबेस से उड़ान भरकर राफेल आसमान को चीरते हुए संगम पहुंचा। इस दौरान विमान की गर्जना और उसकी रफ्तार ने पिंडदान करने वाले वंशजों से लेकर संगम पर उमड़े लोगों को टकटकी लगाने के लिए मजबूर कर दिया।

विज्ञापन
Prayagraj Air Show: Chinook communicated with the waves at Sangam, Surya Kiran created rainbow
एयर शो के पहले अभ्यास करते लड़ाकू विमान के पॉयलट। - फोटो : अमर उजाला

आठ अक्तूबर को होने वाले एयर शो से पहले बृहस्पतिवार को भारतीय वायुसेना के शौर्य ने संगम पर हर किसी का ध्यान खींचा। चिनूक हेलिकॉप्टर ने संगम के अरैल घाट और रामघाट पर पोजीशन लेकर लहरों से संवाद किया। हेलिकॉप्टर के झोंके से उठती लहरों के साथ समुद्र तट सरीखा दृश्य नजर आया। राफेल ने कई बार मिसाइल गिराने का सीन दोहराया तो आसमान में रिंग बनाकर कलाबाजियां कीं।

संगम पर दोपहर दो बजे लड़ाकू विमानों का रिहर्सल आरंभ हुआ। सबसे पहले ग्वालियर एयरबेस से उड़ान भरकर राफेल आसमान को चीरते हुए संगम पहुंचा। इस दौरान विमान की गर्जना और उसकी रफ्तार ने पिंडदान करने वाले वंशजों से लेकर संगम पर उमड़े लोगों को टकटकी लगाने के लिए मजबूर कर दिया।

Prayagraj Air Show: Chinook communicated with the waves at Sangam, Surya Kiran created rainbow
एयर शो के पहले अभ्यास करते लड़ाकू विमान के पॉयलट। - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद तीन मिग एक साथ झूंसी की ओर से हवा से बात करते चक्कर काटने लगे। इसी तरह मिराज और सूर्य किरण के 10 विमानों के समूहों ने खूब कलाबाजियां की। कई बार इंद्रधनुष बनाए तो समूहों में आमने-सामने होकर लोगों को दिल थामने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान एक से बढ़कर एक एयरक्राफ्ट और हल्के लड़ाकू हेलिकॉप्टर भी रोमांचकारी प्रदर्शन से दर्शकों को लुभाते रहे।

Prayagraj Air Show: Chinook communicated with the waves at Sangam, Surya Kiran created rainbow
एयर शो के पहले अभ्यास करते लड़ाकू विमान के पॉयलट। - फोटो : अमर उजाला

शाम पांच बजे तक रिहर्सल से संगम के आसमान पर लड़ाकू विमानों की उड़ान से संगमनगरी गूंजती रही। परेड में क्रिकेट की पिच रही हो या फिर तीर्थ पुरोहितों की चौकियों पर पूजा पाठ, इस दौरान हर गतिविधि ठहर सी गई। पलक झपकते आसमान चीरकर निकलते राफेल और चेतक हर दृश्य को रोमांचक बनाते रहे। इस दृश्य को देखने के लिए किले के ऊपर तो सैकड़ों की भीड़ जमा ही रही, संगम से लेकर हर एक घाटों पर हजारों लोग उमड़ पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
Prayagraj Air Show: Chinook communicated with the waves at Sangam, Surya Kiran created rainbow
एयर शो के पहले अभ्यास करते लड़ाकू विमान के पॉयलट। - फोटो : अमर उजाला

तिरंगा वाले पैराशूट से वायु सैनिकों ने किले के सामने लगाई छलांग
 
संगम पर बृहस्पतिवार को पैरा जंपिंग भी आकर्षण का केंद्र बनी रही। अरैल की तरफ से लड़ाकू जहाज की मदद से नौ पैराशूट एक साथ किले के ऊपर मंडराते नजर आने लगे। इस दौरान तिरंगे के अलावा नीले, सफेद, पीले रंग के पैराशूट आकर्षण का केंद्र बने रहे। दो और तीन के समूहों में जवानों ने किले के सामने छलांग लगाई तो वंदे मातरम और भारत माता की जय... के नारे गूंजने लगे। 

विज्ञापन
Prayagraj Air Show: Chinook communicated with the waves at Sangam, Surya Kiran created rainbow
एयर शो के पहले अभ्यास करते लड़ाकू विमान के पॉयलट। - फोटो : अमर उजाला

एयरफोर्स डे पर होने वाले  कार्यक्रम के लिए संगम क्षेत्र में  पैरासूट पर रिहर्सल करते सेना के जवान। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed