{"_id":"687bf9b67868a61a9c09a700","slug":"young-man-died-in-yamuna-expressway-accident-aligarh-news-c-2-1-ali1010-737502-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: यमुना एक्सप्रेस वे हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: यमुना एक्सप्रेस वे हादसे में युवक की मौत
Sun, 20 Jul 2025 01:31 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Sun, 20 Jul 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
टप्पल थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार की सुबह करीब छह बजे एक कार पीछे से ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई है।
यमुना एक्सप्रेसवे पर गांव नूरपुर के प्वाइंट संख्या 46.300 पर यह हादसा हुआ। जालौन से दिल्ली जा रही कार
आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में चालक राम सुंदर निरंजन (39) पुत्र रमेश चंद्र निरंजन निवासी गांव बाढ़ थाना कोच जनपद जालौन की मौके पर मौत हो गई। वहीं कार सवार दिलीप कुमार निवासी ग्राम सोमई थाना एट, जालौन, नीरज और अंश निवासी ग्राम सिमरिया थाना कोच जनपद जालौन घायल हो गए हैं। सभी घायलों को जेवर के कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव अपने साथ ले गए हैं। मृतक के परिवार की ओर से हादसे की तहरीर टप्पल थाने में दी गई है।
बताते हैं कि कार सवार दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती परिजन को देखने जा रहे थे। वहीं ट्रक इगलास से आलू लादकर यमुना एक्सप्रेसवे होकर दिल्ली जा रहा था। हादसे के बाद ट्रक के चालक-हेल्पर भाग गए।