Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two Disputes Seven Injured

अलीगढ़: दो अलग-अलग विवादों में दो महिलाओं सहित सात लोग घायल, तीन गिरफ्तार कर भेजे जेल

Sun, 29 Nov 2026 05:59 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sun, 29 Nov 2026 05:59 PM IST
सार

गंगीरी में एक जगह पानी दूसरे के खेत में जाने पर विवाद हो गया। वहीं दरवाजे पर शौच करने से मना करने पर मारपीट हो गई। दोनों विवादों में सात लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Two Disputes Seven Injured
गंगीरी कोतवाली - फोटो : संवाद

विस्तार

गंगीरी थाना क्षेत्र में रविवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए विवाद में दो महिलाओं सहित सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में जेल भेजा है। 

विज्ञापन


मखदूमनगर निवासी विमलेश देवी पत्नी लोचन सिंह अपनी सास गायत्री देवी के साथ नलकूप से खेत में पानी लगा रही थीं। पानी दूसरे के खेत में जाने पर भूदेवी पत्नी डोरीलाल, अखिलेश देवी पत्नी महेश और डोरीलाल से विवाद हो गया। झगड़े में एक पक्ष से विमलेश और गायत्री तथा दूसरे पक्ष से भूदेवी, अखिलेश और डोरीलाल घायल हो गए। पुलिस ने मौके से लोचन सिंह और सोनू को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


वहीं, शादीपुर निवासी सूरजमुखी देवी ने आरोप लगाया कि दरवाजे पर शौच करने से मना करने पर बेटे अतेंद्र कुमार और बहू चंद्रकला देवी ने उन्हें पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने अतेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। घायल सूरजमुखी को छर्रा के सरकारी अस्पताल भेजा गया। थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार सिंह ने तीनों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed