Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Cheating in the name of providing loan

अलीगढ़: ढाई लाख लोन दिलाने का दिया झांसा, 10 हजार ठगे, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Sun, 29 Nov 2026 05:29 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sun, 29 Nov 2026 05:29 PM IST
सार

आरोपी ने लोन दिलाने को कहा और उसके लिए 10 हजार रुपये ले गया। दो महीने का वादा किया। एक साथ गुजर जाने के बाद न तो लोन ही मिला और न ही रुपये वापस लौटाए। जब उसे रुपये मांगे तो पीट दिया। 

विज्ञापन
Cheating in the name of providing loan
गंगीरी कोतवाली - फोटो : संवाद

विस्तार

युवक ने ढाई लाख लोन दिलाने की बात कही। काम कराने के लिए 10 हजार रुपये भी ले गया। एक साल बीत जाने के बाद न तो लोन मिला और न ही रुपये वापिस मिले। जब रुपये मांगे तो आरोपी ने उसे पीट दिया। 

विज्ञापन


गंगीरी के गांव कुरावली निवासी संतोष कुमार ने रविवार को थाने में तहरीर दी है। पुलिस को बताया है कि पड़ोसी गांव जरैठ के एक युवक ने एक साल पहले उससे संपर्क किया था। उसने आधार कार्ड और पैन कार्ड पर ढाई लाख रुपये लोन दिलाने का झांसा दिया। इसके एवज में दस हजार रुपये खर्च के रूप में ले लिए साथ ही दो महीने के भीतर लोन मिलने का दावा किया था। 
विज्ञापन


एक साल बीत जाने के बाद भी लोन नहीं मिला। दस हजार रुपये और ले लिए। रुपये वापस मांगने पर आरोपी टहलाता रहा। शनिवार शाम पीड़ित उसके घर रुपये मांगने गया था। आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed