Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh District Hospital X-Ray Film Shortage Ends

अलीगढ़ जिला अस्पताल: नहीं है अब किल्लत, मोबाइल की जगह एक्सरे फिल्म पर मिल रही रिपोर्ट

Sun, 29 Nov 2026 02:08 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sun, 29 Nov 2026 02:08 PM IST
सार

जिला अस्पताल में पहले जब कोई मरीज अपना एक्सरे कराने जाता था तो उसे रिपोर्ट न देकर उसके मोबाइल से फोटो खींचकर दे दिया जाता था। ऐसी किल्लत एक्सरे फिल्म के न होने से हो रही थी। अब एक्सरे फिल्म अस्पताल को मिल गई है। रिपोर्ट अब मोबाइल में नहीं फिल्म पर मिलने लगी है।

विज्ञापन
Aligarh District Hospital X-Ray Film Shortage Ends
पहले जिला अस्पताल में मोबाइल में एक्सरे की रिपोर्ट दी जाती थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के मलखान सिंह जिला अस्पताल के एक्सरे अनुभाग में एक्सरे फिल्म की उपलब्धता करा दी गई है। मेडिसिन स्टोर द्वारा पर्याप्त मात्रा में एक्सरे फिल्म अस्पताल को दी गई है। अब मरीजों का एक्सरे करने के उपरांत एक्सरे फिल्म पर ही रिपोर्ट दी जा रही है। गौर हो कि अमर उजाला ने शनिवार के अंक में एक्सरे फिल्म की किल्लत की खबर प्रमुखता के साथ प्रकाशित की गई थी।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि मलखान सिंह जिला अस्पताल में रोजाना लगभग 2500 मरीज उपचार के लिए आते हैं। इनमें करीब 150 से 200 मरीज एक्सरे कराने के लिए पहुंचते हैं। अस्पताल में स्थापित केयरस्ट्रीम कंपनी की एक्सरे मशीन में संबंधित ब्रांड की ही फिल्म का उपयोग किया जा सकता है।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें... अलीगढ़: मलखान सिंह जिला अस्पताल में एक्सरे कराइए, रिपोर्ट मोबाइल पर ले जाइए, उसे दिखाकर चल रहा उपचार
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण जैम पोर्टल पर उक्त ब्रांड की फिल्म उपलब्ध न होने के चलते आपूर्ति में कठिनाई आ रही थी। उन्होंने बताया कि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तहत मोबाइल पर एक्सरे की तस्वीर चिकित्सकों को दिखाने की सुविधा भी दी जा रही थी। अब मेडिसिन स्टोर द्वारा पर्याप्त मात्रा में एक्सरे फिल्म उपलब्ध करा दिए जाने के बाद मरीजों को एक्सरे के उपरांत विधिवत फिल्म प्रदान की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed