{"_id":"6b0c10a998a1ff8ed50a5eec","slug":"pisawa-nagar-panchayat-bhawan-85-percent-ready-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: नए साल में पिसावा को मिलेगा नगर पंचायत भवन, एक छत के नीचे मिलेंगी कई सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: नए साल में पिसावा को मिलेगा नगर पंचायत भवन, एक छत के नीचे मिलेंगी कई सुविधाएं
Sun, 29 Nov 2026 05:17 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 29 Nov 2026 05:17 PM IST
सार
पिसावा नगर पंचायत के कार्यालय का निर्माण किया जा रहा है। इस भवन में जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, पेंशन, राशन कार्ड, सफाई, पेयजल, सड़क और कर जमा करने का काम किया जा सकेगा। यहां रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
निर्माणाधीन पिसावा नगर पंचायत भवन
- फोटो : संवाद
विस्तार
अलीगढ़ के पिसावा नगर पंचायत को नए साल में अपने कार्यालय भवन की सौगात मिलने जा रही है। करीब 1.48 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहे नगर पंचायत कार्यालय का लगभग 85 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस को 31 दिसंबर तक निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है। नए साल में भवन नगर पंचायत को हैंडओवर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
नए भवन को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। इसमें रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाया जा रहा है, जिसका काम भी लगभग पूरा होने की स्थिति में है। इस व्यवस्था से बारिश के पानी का संचयन कर उसे जमीन में पहुंचाया जा सकेगा। इससे भूजल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। भवन के साथ बाउंड्रीवॉल का निर्माण भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन
एक छत के नीचे मिलेंगी कई सुविधाएं
नया कार्यालय शुरू होने के बाद नगर पंचायत से जुड़े प्रशासनिक और नागरिक सुविधाओं के कामकाज को व्यवस्थित तरीके से संचालित किया जा सकेगा। जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, पेंशन, राशन कार्ड, सफाई, पेयजल, सड़क और कर जमा करने जैसे कार्यों के लिए लोगों को बेहतर व्यवस्था मिल सकेगी।
विज्ञापन
सीएंडडीएस के परियोजना प्रबंधक गिरीश कुमार ने बताया कि भवन और बाउंड्रीवॉल का करीब 85 प्रतिशत निर्माण पूरा हो चुका है। शेष कार्य को निर्धारित समय में पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। निर्माण की गुणवत्ता पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। लक्ष्य है कि 31 दिसंबर तक काम पूरा कर नए साल में भवन नगर पंचायत को सौंप दिया जाए।
