वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ वूमेन वारियर्स व डॉ. जाकिर हुसैन फाउंडेशन के बैनरतले महिला स्वास्थ्य व सुरक्षा, शी द वारियर्स कार्यक्रम का आयोजन रविवार को जामिया उर्दू कॉलेज ऑफ एजुकेशन में किया गया।
मुख्य अतिथि सीओ बरला सुमन कनौजिया ने महिलाओं को महिला हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी।
शाहवर शोहरत ने कहा कि महिलाओं को अपने स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए स्वयं जागरूक होने की आवश्यकता है। डॉ. जाकिर हुसैन फाउंडेशन, अलीगढ़ की डायरेक्टर साजिदा नदीम ने कहा कि इसी तरह से महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कार्य करती रहेंगी। डब्ल्यूएओडब्ल्यू की डायरेक्टर डॉ. ममता गोदियाल ने महिलाओं को खुद की देखभाल करने व फिर दूसरों की मदद करने की आवश्यकता पर जोर दिया। डॉ. फिरदौस जहां ने महिलाओं को तनाव को दूर करने के तरीके बताए। इस दौरान अलीगढ़ मार्शलआर्ट एकेडमी के कोच असरार अहमद की अगुआई में खिलाड़ियों ने महिलाओं को आत्मरक्षा करने के तरीके डेमो करके बताए। इस अवसर पर परमिंदर सिंह मालिक, राकेश कुमार राणा, इरफान रहम अली, नदीम राजा, शलभ सहगल, नजम हसन, प्रो. मोहम्मद सादिक अली खान, रूही सक्सेना, सईदा फहीम, शगुफ्ता परवीन आदि मौजूद रहे।