{"_id":"5d1e64a28ebc3e3c6b229925","slug":"women-injured-in-firing-aligarh-news-ali207539287","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराय रहमान में दंपती पर फायरिंग, महिला की बाजू में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराय रहमान में दंपती पर फायरिंग, महिला की बाजू में लगी गोली
विज्ञापन
एएमयू में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी, उसके बाद हमले की घटना सामने आई है। बुधवार देर रात को महानगर के बन्नादेवी इलाके के सराय रहमान में एक दंपती पर फायरिंग करने और महिला की बाजू में गोली लगने का आरोप है। यह आरोप एएमयू के एक कर्मचारी पर लगाया गया है। आरोप है कि उसने बड़े भाई की नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लाख रुपये लिए थे। बाद में ठगी की पोल खुलने पर उसने मुंह बंद रखने की धमकी दी थी। उसी रंजिश में उसने हमला करवाया है। महिला का जेएन मेडिकल कालेज में उपचार चल रहा है।
मो. इरफान निवासी भुजपुरा, कोतवाली ने बताया कि वह देर रात को अपनी दादी अंसारी बेगम निवासी शाहजमाल के घर से पत्नी निदा अख्तर के साथ लौट रहा था। तभी एएमयू के एक कर्मचारी ने अपने साथी के साथ बन्नादेवी के सराय रहमान इलाके में घेर लिया। तमंचे से फायरिंग कर दी। इसमें पत्नी की बायीं बाजू में गोली लग गई। हमले के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। यहां देर रात को उपचार के बाद महिला की हालत में सुधार हुआ।
नौकरी लगवाने के नाम पर लिए पांच लाख
मो. इरफान के मुताबिक वह न्यू सर सैय्यद नगर में एक फ्लैट में रहता था। तभी एएमयू कर्मी से उसकी मुलाकात हुई थी। उसने बड़े भाई सलमान की नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लाख रुपये ले लिए। बाद में नौकरी लगवाने के नाम पर टहलाता रहा। एक माह पहले फ्लैट खाली करने के दौरान एक बैग मिला। जिसमें करीब 10 लोगों की मार्कशीट रखी थीं। उसने इन सभी लोगों से भी नौकरी के नाम पर ठगी कर रखी है। भेद खुलने के बाद से ही वह जान का दुश्मन बन गया है। कई बार जान से मारने की धमकी दे चुका है। एसएसआई बन्नादेवी प्रदीप मलिक के अनुसार प्रकरण में अभी तहरीर नहीं मिली है। मगर साक्ष्य तलाशे जा रहे हैं। प्रथम दृष्टया प्रकरण संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।