फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Women angry over waterlogging, jam on Agra road

Aligarh News: जलभराव पर भड़कीं महिलाएं, आगरा रोड पर लगाया जाम

Thu, 19 Jun 2025 01:29 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Thu, 19 Jun 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Women angry over waterlogging, jam on Agra road
स्टेट बैंक कॉलोनी में जलभराव की समस्या पर बुधवार को महिलाओं का आक्रोश भड़क गया। महिलाओं ने हाथों में डंडे व तार आदि लेकर आगरा रोड पर जाम लगा दिया। एक एंबुलेंस और आगरा से आ रहीं सदर विधायक अंजुला माहौर भी जाम में फंस गईं। मौके पर महिलाओं की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। विधायक के समझाने-बुझाने पर करीब एक घंटे बाद यातायात सुचारू हो सका।
विज्ञापन


स्टेट बैंक कॉलोनी में जलभराव की समस्या से स्थानीय निवासी काफी परेशान हैं। बुधवार की सुबह इस समस्या के विरोध में महिलाओं ने आगरा रोड पर जाम लगा दिया। सड़क पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। उमस भरी गर्मी में जाम में फंसे वाहन चालकों और उनमें सवार लोगों का हाल बेहाल हो गया।
विज्ञापन

आगरा से आ रहीं सदर विधायक अंजुला माहौर भी जाम में फंस गईं। उन्होंने गाड़ी से उतरकर महिलाओं से बात की। महिलाओं का कहना था कि थोड़ी सी बारिश से ही कॉलोनी में जलभराव हो जाता है, जिससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पानी में करंट फैलने का भी डर बना रहता है। महिलाओं का आरोप था कि इस संबंध में कई बार अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, मुरसान ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने भी महिलाओं को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह समझने के लिए तैयार नहीं थीं। विधायक के काफी समझाने पर महिलाएं एक घंटे बाद जाम खोलने पर राजी हुईं। इधर, विधायक ने एसडीएम सदर को फोन पर समस्या के समाधान के निर्देश दिए।




एसडीएम सदर ने किया कॉलोनी का निरीक्षण

एसडीएम सदर राजबहादुर सिंह ने टीम के साथ स्टेट बैंक कॉलोनी में हो रहे जलभराव की समस्या का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने लोगों से इस समस्या के बारे में जानकारी की। उन्होंने लोगों को जल्द ही इस समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed