Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A neighbor fired a potash gun causing a severe injury to Rumali eyes

Aligarh News: पड़ोसी ने चलाई पोटाश गन, रुमाली की आंखों में हुआ गहरा जख्म

Tue, 10 Nov 2026 02:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
A neighbor fired a potash gun causing a severe injury to Rumali eyes
पटाखे से झुलसे मरीज। 
कमालपुर के रहने वाले रुमाली सिंह (52) दिवाली की शाम अपने घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान पड़ोसी ने पोटाश गन भरी और तान कर चला दी। जोरदार धमाका हुआ और रुमाली सिंह अपनी दायी आंख पकड़ कर बैठ गए। उनकी आंखों से खून निकलने लगा। इतने में पोटाश गन चलाने वाला डरकर भाग गया। रुमाली के परिजन आनन-फानन उन्हें गांधी आई हाॅस्पिटल लेकर पहुंचे। उन्हें भर्ती कर उपचार शुरू किया गया।
विज्ञापन


दिवाली पर आतिशबाजी से झुलसे लगभग 15 मरीज इस अस्पताल में पहुंचे, जिनका उपचार किया गया। कुछ को भर्ती कर आंखों की जांच भी गई। हाथरस के रत्नगढ़ी निवासी कौशल (35) को भी आतिशबाजी ने कभी न भूलने वाला जख्म दिया है। अस्पताल में उनका प्राथमिक उपचार होने के बाद ऑपरेशन की बात कही गई। इसके बाद परिजन उन्हें किसी दूसरे अस्पताल ले गए। फर्रुखाबाद निवासी आठ वर्षीय प्रियांशु की आंखों का भी उपचार किया गया। आतिशबाजी के कारण उनकी एक आंख के कॉर्निया में चोट आई है। उनके ऑपरेशन की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


आगरा के सैंया क्षेत्र के निवासी 26 वर्षीय प्रवीण ने बताया कि बच्चे छोटे वाले बम चला रहे थे, इसी बीच एक बम उनकी आंख के पास फट गया। जिससे उनकी आंखें जख्मी हो गई। शहर के नगला मान सिंह निवासी पांच वर्षीय बालक हैप्पी को भी आंखों में जख्म हुआ है। उसका भी उपचार किया गया है। जमोका गांव निवासी उवैस की भी आंखों में जख्म हुआ है।एटा के कैलाश मंदिर के पास रहने वाले नौ वर्षीय अभय भी आतिशबाजी से झुलस कर अस्पताल पहुंचे। उनकी आंखों की जांच कराई गई। आंखें ठीक होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार देकर घर रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


माता पिता रखें ध्यान : सीएमओ
गांधी आई हॉस्पिटल के सीएमओ डॉ. अजय सक्सेना ने बताया कि आतिशबाजी के ज्यादातर मामलों में माता-पिता मौके पर बच्चों के साथ नहीं होते हैं। इसलिए अभिभावकों को इसका विशेष ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने बताया कि अस्पताल में 24 घंटे की इमरजेंसी सेवा चालू है। आतिशबाजी से घायल होने वाले लोगों के लिए वार्ड नंबर दो में व्यवस्था की गई है। डॉक्टरों और स्टाफ की 24 घंटे तीन शिफ्टों में डयूटी लगाई गई है।

बरतें सावधानी
-ज्यादा तेज धमाकों वाले लोकल पटाखों से दूरी बनाए रखें।
-आतिशबाजी जलाते वक्त पानी की एक बाल्टी पास में रखें।
-पटाखे जलाने के लिए मोमबत्ती से दूर से ही आग लगाएं।
-थोड़ी सी चिंगारी उठने पर ही दूर हो जाएं, पास न जाएं।
-अगर पटाखा नहीं जला है तो उससे दूर रहें, पानी डाल दें।
-पटाखा जलाते वक्त ढीले ढाले कपड़े बिल्कुल न पहनें।

जिला अस्पताल का बर्न वार्ड रहा बंद
मलखान सिंह जिला अस्पताल का बर्न वार्ड बंद ही रहा। कोई मरीज नहीं पहुंचने पर इसको खोला नहीं गया। सीएमएस डॉ. जगवीर वर्मा ने बताया कि इमरजेंसी में कुछ हल्के झुलसने के मामले सामने आए थे, जिन्हें उपचार दिया गया। झुलसने और जलने का कोई बड़ा मामला सामने नहीं आया।

------
पटाखों से आठ लोग झुलसे, जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती
सब हेड
आठ वर्षीय बच्चा समेत 45 वर्ष तक के लोग हुए घायल
अमर उजाला ब्यूरो
अलीगढ़। दीपावली पर पटाखे छोड़ने के दौरान आठ लोग झुलस गए, जिन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। जमालपुर निवासी 12 वर्षीय साहिल पटाखा छोड़ने के दौरान झुलस गए, जिन्हें परिजन नौ नवंबर को दोपहर करीब 12:30 बजे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। इसके अलावा हजरत निजामुद्दीन कॉलोनी निवासी आठ वर्षीय आतिफ, शौकत मंजिल निवासी 11 वर्षीय नूर, कार्पूरी नगर गांधी पार्क निवासी 33 वर्षीय नीरज कुमार, एडीए कॉलोनी सासनीगेट निवासी 11 वर्षीय कार्तिक, निवाड़ी खादर निवासी 15 वर्षीय राजा, झलकारी नगर देहलीगेट निवासी 40 वर्षीय जितेंद्र और राजपुर हाथरस निवासी 15 वर्षीय विकास भी पटाखे छोड़ने के दौरान झुलस गए। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अंजुम परवेज ने बताया कि नौ नवंबर को दोपहर 12:30 से दो बजे के बीच पटाखों से झुलसे आठ घायलों को भर्ती कराया गया। सभी का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
-------------

पटाखे से झुलसे मरीज। 

पटाखे से झुलसे मरीज। 

पटाखे से झुलसे मरीज। 

पटाखे से झुलसे मरीज। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed