फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   woman who went with her lover returned

प्रेमी संग गई महिला वापस लौटी: खुद दोनों पहुंचे थाने, पति संग जाने को नहीं राजी, प्रेमी हिरासत में

Mon, 28 Apr 2025 11:09 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 28 Apr 2025 11:09 PM IST
सार

महिला चार बच्चों को लेकर गायब हो गई थी। वह उसके परिजन कहीं रिश्तेदारी में गए थे। तभी वह गायब हो गई। जब परिजन आए तो उन्हें महिला बच्चों सहित गायब मिली। इसके दो दिन बाद महिला ने मोहल्ले के ही अपने प्रेमी संग ताजमहल से कुछ फोटो पति को भेजे। 

विज्ञापन
woman who went with her lover returned
ताजमहल पर रील बनाती महिला - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अलीगढ़ में रोरावर के जलालपुर इलाके से प्रेमी संग चार बच्चों को लेकर गई महिला व उसका प्रेमी 27 अप्रैल रात को खुद ही थाने पहुंच गए। हालांकि उसने थाने पहुंचकर पति संग जाने से इंकार कर दिया। मगर पुलिस ने गुमशुदगी तहरीर के आधार पर फिलहाल प्रेमी को हिरासत में ले लिया है। महिला से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


ये वाकया 15 तारीख का है। रोरावर इलाके से महिला चार बच्चों को लेकर गायब हो गई थी। वह उसके परिजन कहीं रिश्तेदारी में गए थे। तभी वह गायब हो गई। जब परिजन आए तो उन्हें महिला बच्चों सहित गायब मिली। इसके दो दिन बाद महिला ने मोहल्ले के ही अपने प्रेमी संग ताजमहल से कुछ फोटो पति को भेजे। जिसमें बच्चों व प्रेमी साथ वह वहां घूमते हुए वीडियो व फोटो में शामिल थी। 
विज्ञापन

यह भी पढ़ें ... पति को छोड़ प्रेमी संग गई महिला: ताजमहल पर बना रही रील, रुपये और जेवरात ले जाने का पति ने लगाया आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर पुलिस में सूचना देकर पति ने तहरीर दी थी। तभी से उन्हें खोजा भी जा रहा था। मगर वे पांच दिन पहले अलीगढ़ आ गए। यहां भुजपुरा में किराये पर रहने लगे। उन्हें लगा कि पुलिस व परिजनों से कब तक छिपे रहेंगे। इसके चलते 27 अप्रैल रात महिला बच्चों को लेकर थाने पहुंच गई। इस पर पुलिस ने उसके पति को बुलाया। मगर वह पति संग जाने को राजी नहीं हुई। 

बाद में पुलिस ने प्रेमी को बुलाकर हिरासत में ले लिया। वहीं पूछताछ में उसने नकदी व जेवरात ले जाने की बात सिरे से नकार दी। अब वह उसी प्रेमी संग जाने की जिद पर अड़ी है। पुलिस अभी पूछताछ में जुटी है। इनकी काउंसीलिंग कराई जाएगी। एसपी सिटी का कहना है कि दोनों बालिंग है। इसलिए बच्चों को लेकर बयानों के आधार पर निर्णय होगा।

दादी से लिपट कर रोये बच्चे
इधर, इस सूचना पर 28 अप्रैल को दिन में महिला की सास भी थाने पहुंच गई। जिन्हें देखकर बच्चे रोते हुए लिपट गए। दादी ने भी बच्चों की दुहाई देकर महिला को समझाने का प्रयास किया। मगर अपनी जिद पर अड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed