फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   woman left husband and went with lover

पति को छोड़ प्रेमी संग गई महिला: ताजमहल पर बना रही रील, रुपये और जेवरात ले जाने का पति ने लगाया आरोप

Sat, 19 Apr 2025 09:07 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 19 Apr 2025 09:07 PM IST
सार

अलीगढ़ में सास दामाद के बाद अब महिला पति को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई। उसके पति ने भी उस पर करीब 1.57 लाख रुपये नकद व जेवरात लेकर बच्चों सहित गायब होने के आरोप लगाया है।

विज्ञापन
woman left husband and went with lover
ताजमहल पर रील बनाती महिला - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अलीगढ़ में रोरावर क्षेत्र के जलालपुर से चार दिन से लापता चार बच्चों की मां आगरा में प्रेमी संग घूम रही है। खुद उसने प्रेमी व बच्चों संग ताजमहल घूमते हुए रील बनाई और पति को भेजकर यह जानकारी दी। रील आने के बाद पति ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत की है। जिसके आधार पर फिलहाल पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन


 जलालपुर रोरावर के शाकिर ने बताया कि वह व उसके परिजन 15 अप्रैल को एक शादी में गए थे। तभी उसकी पत्नी चार बच्चों सहित गायब हो गई। जब वह लोग घर आए तो पाया कि पत्नी घर से करीब 1.57 लाख रुपये नकद व जेवरात लेकर बच्चों सहित गायब है। मामले में 17 अप्रैल को गुमशुदगी दी गई। 18 अप्रैल को भेजे गए वीडियो में महिला हंसी खुशी प्रेमी संग घूम रही है।  वीडियो के आधार पर पति ने आरोपी प्रेमी की पहचान मोहल्ले के ही युवक के रूप में की है। जो उसके घर आया करता था।
विज्ञापन


पति का कहना है कि वह दिन में काम पर चला जाता तो पीछे से ये प्रेम संबंध कब बन गए, पता नहीं चला। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। पत्नी व प्रेमी की लोकेशन निकालने का काम शुरू कर दिया है। आगरा पुलिस को भी दोनों के विषय में जानकारी दे दी है। एसएचओ रोरावर शिवशंकर गुप्ता के अनुसार दोनों को वापस लाकर न्यायालय में बयान आदि के बाद ही आगे का निर्णय होगा। वीडियो देख साफ लग रहा है कि दोनों सहमति से ही साथ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed