फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Water Crisis in Janakpuri

अलीगढ़ : नल से जल के साथ बाल्टियों में टपक रहे कीड़े

Thu, 02 Jun 2022 01:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Water Crisis in Janakpuri
हैंडपंप से पानी भरती महिलाएं। - फोटो : CITY OFFICE
वार्ड नंबर 52 जनकपुरी स्थित पान दरीबा मोहल्ले में साल भर से नलों से गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। पानी के साथ कीड़े भी बाल्टियों में भर रहे हैं। मोहल्ले के करीब 200 परिवार इस समस्या से परेशान हैं। शहर का यह इलाका मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में शामिल हैं। संकरी गलियों के कारण नगर निगम का पानी का टैंकर भी यहां नहीं पहुंच पा रहा है।
विज्ञापन

इलाके में करीब 40 साल पुरानी पाइप लाइन से जलापूर्ति हो रही है। जर्जर पाइप लाइनों में जगह-जगह लीकेज हैं। इससे नलों से गंदा पानी आ रहा है। इससे रोजाना हजारों लीटर पानी बर्बाद भी हो रहा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार नालों का पानी लीकेज के जरिए पाइप लाइन में पहुंच रहा है और वही पानी घरों आ रहा है। इससे कीड़े भी आ रहे हैं। इलाके में नई पाइप लाइन भी नहीं डाली गई है।
विज्ञापन

पान दरीबा में केवल दो सरकारी हैंडपंप हैं, जिनके सहारे एक हजार की आबादी की पानी की आपूर्ति किसी तरह पूरी हो रही है। काफी समय से यहां नलकूप बोरिंग की मांग चल रही है, लेकिन जगह की कमी उसमें आड़े आ रही है। लोगों के अनुसार सुबह व शाम में करीब आधे-आधे घंटे 20 से 25 मिनट तक गंदा पानी नलों से आता है। महिलाएं और बच्चे पानी की तलाश में सबमर्सिबल लगे घरों की ओर रुख कर रहे हैं अथवा आस-पड़ोस के मोहल्लों से पानी भरकर ला रहे हैं। स्थानीय पार्षद से लेकर अधिकारियों तक समस्या बताने के बावजूद निदान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है स्थिति
-वार्ड 52 जनकपुरी (पान दरीबा)
-वार्ड की आबादी 25 हजार।
-मिश्रित आबादी वाला क्षेत्र।
-जलस्तर 200 से 250 फुट।
-वार्ड में 28 सरकारी हैंडपंप। आठ खराब हालत में हैं।
-वार्ड में पांच सरकारी सबमर्सिबल। सभी सही हालत में।
-वार्ड में एक पानी की टंकी से जलापूर्ति।
-टीडीएस 500 से 700 है। पीने लायक पानी का टीडीएस 150 तक होना चाहिए।
- चालीस साल पुरानी पाइप लाइन से जलापूर्ति।
वर्जन
-वार्ड में गंदे पानी की काफी समस्या है। 40 साल पुरानी जर्जर पाइपलाइन से गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। पाइप लाइन में कई जगह लीकेज है। अंडर ग्राउंड लीकेज पकड़ना काफी मुश्किल कार्य है। इलाके में नई पाइप लाइन डालने की मांग की गई है। वहीं पान दरीबा और श्याम मोहल्ले के मध्य काफी सालों से एक नलकूप की मांग कर रखी है, लेकिन जगह नहीं मिल रही है। जल्द ही समस्या का निस्तारण कराया जाएगा। -पुष्पेंद्र जादौन, पार्षद।

बोले अधिकारी
गंदे पानी की समस्या को लेकर टीम को निर्देशित कर दिया गया है। पान दरीबा में में गंदे पानी की समस्या है। टीम घर घर जाकर सर्वे करेगी। जो भी बेहतर हल होगा उसे खोजकर समस्या का जल्द निराकरण कराया जाएगा।- अनवर ख्वाजा, महाप्रबंधक जल।
-एक साल से पान दरीबा में गंदा पानी आ रहा है। पानी में कीड़े के साथ ही बहुत बदबू भी आ रही है। -कविता सिंह।
-नल में बदबूदार पानी आ रहा है। 40 साल पुरानी पाइपलाइन जर्जर है। लीकेज की भी काफी समस्या है। -नरेंद्र कुमार।
- दो सरकारी हैंडपंप है। करीब एक हजार लोग इसका उपयोग कर रहे हैं। गलियों में टैंकर भी नहीं आता है। - लौंगश्री।
-गंदे पानी की समस्या से हम लोग परेशान हैं। महिलाएं साफ पानी की तलाश में भटकती हैं। जल्द समाधान निकले। - रितिक गुप्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed