फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Three students of Aligarh made place in top ten list of UP in BEd entrance examination

BEd Entrance Exam: प्रदेश की टॉप टेन सूची में अलीगढ़ के तीन छात्रों ने बनाई जगह, जानिए कौन हैं टॉपर्स

Sat, 06 Aug 2022 10:29 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 06 Aug 2022 10:29 AM IST
सार

बीएड प्रवेश परीक्षा में यूपी की टॉप टेन सूची में जगह बनाने वाले अलीगढ़ के छात्रों ने एक सुर में बताया कि टॉप करने के लिए कोई शॉर्टकट तरीका नहीं है, बल्कि इसके लिए मेहनत, अनुशासन और ईमानदारी की जरूरत है।

विज्ञापन
Three students of Aligarh made place in top ten list of UP in BEd entrance examination
बीएड प्रवेश परीक्षा में छठवां स्थान पाने वाली पूजा रानी को मिठाई खिलाती उनकी मां - फोटो : CITY OFFICE

विस्तार

शुक्रवार को संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया। परीक्षा परिणाम में अलीगढ़ के तीन छात्र-छात्राओं ने प्रदेश की टॉप टेन सूची में जगह बनाई है। अलीगढ़ के इतिहास में पहली बार है कि प्रदेश की टॉप टेन सूची में एक साथ तीन छात्र-छात्राओं को जगह मिली है। सफल छात्र-छात्राओं ने एक सुर में बताया कि टॉप करने के लिए कोई शॉर्टकट तरीका नहीं है, बल्कि इसके लिए मेहनत, अनुशासन और ईमानदारी की जरूरत है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया से पढ़ाई में मिला फायदा: पूजा
संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा परिणाम में प्रदेश में छठवां स्थान हासिल करने वाली पूजा रानी ने कहा कि सोशल मीडिया से पढ़ाई में काफी फायदा मिला है। महानगर के कुंवर नगर कॉलोनी डोरी नगर निवासी निरंजन सिंह व शारदा देवी की बेटी पूजा ने कहा कि उन्होंने तारा सिंह बघेल स्कूल से हाईस्कूल प्रथम श्रेणी में, आरपी डीएवी इंटर कॉलेज नौरंगाबाद से इंटर मीडिएट प्रथम श्रेणी में, एसवी कॉलेज से बीए द्वितीय व एमए द्वितीय श्रेणी में पास किया है। बीएड प्रवेश परीक्षा में पूजा को 346.333 अंक मिले हैं। उन्होंने कहा कि टॉप टेन में आने की उम्मीद नहीं थी।
विज्ञापन


सफल होने के लिए परिश्रम जरूरी: संजीदा
संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा परिणाम में प्रदेश में आठवां स्थान हासिल करने वाली संजीदा मलिक ने कहा कि सफल होने के लिए परिश्रम करना होगा। शॉर्ट कट कोई तरीका नहीं है। गोंडा रोड आसिफ बाग नींवरी निवासी सलीम खान व हसीना बेगम की बेटी संजीदा ने कहा कि उन्होंने मॉडर्न इंटर कॉलेज से हाईस्कूल व इंटर मीडिएट प्रथम श्रेणी, धर्म ज्योति कॉलेज से बीए द्वितीय श्रेणी में पास किया है। बीएड प्रवेश परीक्षा में उन्हें 342 अंक मिले हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के टॉप टेन में आने की उम्मीद नहीं, लेकिन पेपर अच्छा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अच्छा शिक्षक बनने का सपना है: पवन
संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा परिणाम में प्रदेश में 10वां स्थान हासिल करने वाले पवन कुमार ने कहा कि उन्हें प्रदेश के टॉप टेन में आने की उम्मीद नहीं थी, लेकिन तैयारी अच्छी की थी। एक बेहतर शिक्षक बनने का सपना है। लक्ष्मणनगरी, खैर निवासी पूरन सिंह व इंद्रावती देवी के बेटे पवन कुमार ने खैरा इंटर कॉलेज से हाईस्कूल प्रथम, इसी कॉलेज से इंटर प्रथम और बी.कॉम द्वितीय श्रेणी में पास किया है। बीएड प्रवेश परीक्षा में उन्हें 341.333 अंक मिले हैं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए वह कोचिंग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed