{"_id":"6aa9b5b16d16c82ac20c978b","slug":"red-phoenix-becomes-the-champion-of-the-achiever-cup-tournament-aligarh-news-c-2-gur1004-1067846-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: रेड फाॅनिक्स बना अचीवर कप टूर्नामेंट का चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: रेड फाॅनिक्स बना अचीवर कप टूर्नामेंट का चैंपियन
विज्ञापन
जीत के बाद जश्न मनाते खिलाड़ी। संवाद
एचएचएफ क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित अचीवर कप क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रेड फाॅनिक्स और ब्लू वॉरियर्स के बीच ऑल-इन-वन ग्राउंड पर खेला गया। रोमांचक मुकाबले में रेड फाॅनिक्स ने ब्लू वॉरियर्स को 23 रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
टॉस जीतकर ब्लू वॉरियर्स के कप्तान विशाल गुप्ता ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उत्सव ने 45 गेंदों पर 64 रन की शानदार पारी खेली। कप्तान कान्हा पाठक ने भी 32 रन बनाए। रेड फाॅनिक्स ने निर्धारित 16 ओवर में छह विकेट खोकर 123 रन बनाए। विमल कुमार ने दो-दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्लू वॉरियर्स की टीम रेड फाॅनिक्स की सधी हुई गेंदबाजी के सामने 13.3 ओवर में 100 रन पर ऑल आउट हो गई। कप्तान विशाल गुप्ता ने 28 और ऋषभ ने 20 रन बनाए। उत्सव ने तीन विकेट लिए, जबकि पोलार्ड और चिंटू करुण ने दो-दो विकेट लेकर टीम की जीत पक्की की। प्लेयर ऑफ द मैच उत्सव को चुना गया।
विज्ञापन
प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार चिंटू करुण को मिला। अमर सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, ऋषभ रेशु सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और कान्हा पाठक सर्वश्रेष्ठ फील्डर रहे।