फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The young will become the lions, they will be stacked

छेड़ेंगे तो युवतियां बनेंगी शेर, मनचले होंगे ढेर

Fri, 25 Jan 2019 02:14 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Fri, 25 Jan 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
The young will become the lions, they will be stacked
कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में अपराजिता कार्यक्रम में ताइक्वांडो का प्रशिक्षण देते ट्रेनर असरार अहमद, जेबा असमद। - फोटो : Amar Ujala
दिल्ली रोड स्थित कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में गुरुवार को अमर उजाला अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। यहां बालिकाओं को बताया कि कैसे अगर कोई मनचला उन्हें परेशान करता है, छेड़ता है तो उनसे कैसे निपटा जाए। 
विज्ञापन



कार्यक्रम में असरार अहमद व जेबा अजमत ने छात्राओं को सबसे पहले आत्मरक्षा के ढेर सारे टिप्स दिए और प्रयोगात्मक रूप से समझाया। असरार ने बताया कि युवतियां भले ही कमजोर हों, लेकिन कठिन परिस्थितियों में सही समय पर सही तरीके का वार उनको बचा सकता है। छात्राओं को इसके बाद शरीर के कमजोर अंग और मजबूत अंगों की जानकारी दी गई। बताया गया कि यह कमजोर अंग ही कठिन परिस्थिति में जान बचाते हैं। यहां यह भी बताया गया कि कमजोर अंगों पर अपने शरीर के किस अंग से वार करें। ताकि मनचले या अन्य व्यक्ति आपके सामने ढेर हो जाए। इसके बाद नाक, आख पर वार करने के उपाय सिखाये।
विज्ञापन



नेल कटर व कलम से वार करना सिखाया। इसी के साथ बताया कि अगर कोई युवक हाथ पकड़ ले तो कैसे उसकी पकड़ को छुड़ाया जा सकता है। पीछे या आगे के हिस्से पर युवक द्वार बनाई पकड़ को कैसे छुड़ाया जाता है। इस बारे में भी युवतियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर प्रवीन अग्रवाल, नंदनी अग्रवाल, प्रिंसिपल अजय भारद्वाज, विपिन भारद्वाज, सैफाली कपूर, योगेश कुमार आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कल्पनाओं के सहारे बालिकाओं ने बनाए चित्र
अमर उजाला अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स के तहत राष्ट्रीय बालिका दिवस पर गुरुवार को अलीगढ़ पब्लिक स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें स्कूली छात्रों ने अपने रंगों से अपनी भावनाओं का प्रदर्शन किया। ओएसडी प्रो. जकिया अथर सिद्दीकी ने अमर उजाला के इस आयोजन की प्रशंसा की और छात्रों को इस दिन का महत्व बताया। वाइस प्रिंसिपल सैयद इरफान अली नकवी, इंचार्ज इरशाद हुसैन, फातिमा जेहरा के अतिरिक्त पूरा स्टाफ मौजूद रहा। इसी के साथ अमर उजाला के तालानगरी यूनिट में कर्मचारियों की बच्चियों के मध्य भी चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जन्नत, मन्नत, सारिका, हिमानी, शिवानी, ख्याति, मानवी, रिचा, गुंजन, मनी, सृष्टि आदि बच्चियों ने अपनी कल्पनाओं के सहारे चित्रकला बनाई।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed