{"_id":"6452b1e276f0ddcbdd0c6794","slug":"the-chief-minister-will-come-to-the-district-on-seven-and-the-deputy-chief-minister-tomorrow-aligarh-news-c-2-ali1009-108792-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: मुख्यमंत्री सात को और उपमुख्यमंत्री कल आएंगे जिले में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: मुख्यमंत्री सात को और उपमुख्यमंत्री कल आएंगे जिले में
विज्ञापन
कई दिन से चल रहे इंतजार के बाद भाजपा के स्टार प्रचारक के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अलीगढ़ का कार्यक्रम मिल गया है। मुख्यमंत्री सात मई को यहां नुमाइश मैदान में सभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पांच मई को अतरौली में सभा को संबोधित करेंगे। दोनों के कार्यक्रम मिलने के बाद बुधवार को भाजपा संगठन व जिला प्रशासन के बीच बैठक में कार्ययोजना बनी। इसके अलावा स्मृति इरानी को भी महिला सम्मेलन में बुलाने की तैयारी में भाजपा जुटी है।
निकाय चुनाव के पहले चरण का प्रचार थम गया है और आज पहले चरण के लिए मतदान होना है। इसके बाद अब दूसरे चरण के लिए स्टार प्रचारकों ने समय देना शुरू कर दिया है। अब से पहले जिला व महानगर से गई मांग के अनुसार भाजपा के स्टार प्रचारकों में केंद्र के मंत्री एसपी सिंह बघेल, जसवंत सैनी, प्रदेश सरकार के मंत्री असीम अरुण ने समय दिया था। इस क्रम में अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सात मई को व डिप्टी सीएम ने पांच मई को अलीगढ़ आने का समय दिया है।
इसके अलावा महिला सम्मेलन के लिए केंद्र की मंत्री स्मृति इरानी से समय मिलने का इंतजार है। इस विषय में जानकारी देते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सात मई को आएंगे और नुमाइश मैदान में सभा को संबोधित करेंगे। अभी उनका मिनट टू मिनट कार्यक्रम नहीं आया है। मगर उनके आगमन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
इधर, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य कल पांच मई को अतरौली में सभा करने आएंगे। जिला प्रशासन की ओर से अभी तक मुख्यमंत्री व डिप्टी सीएम के आने के अधिकारिक कार्यक्रम की पुष्टि नहीं की गई है। हां, इशारा है कि ये दोनों नेता जिले में सभा करने आ सकते हैं। इधर, दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के लिए सपा, बसपा व कांग्रेस में भी कल तक कुछ दिग्गज नेताओं के कार्यक्रम के आने की तैयारी है। सपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी, आजाद समाज पार्टी अध्यक्ष चंद्र शेखर आजाद के अलावा कई नाम भेजे हैं। इसी तरह बसपा व कांग्रेस में भी कुछ नाम भेजे गए हैं।