फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The business of cheating policemen was going on from Delhi

Aligarh News: दिल्ली से चल रहा था थानेदारों को ठगने का धंधा

Thu, 01 Dec 2022 08:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
The business of cheating policemen was going on from Delhi
पिछले एक माह में यूपी पुलिस के सौ कोतवालों को ठगने वाले रैकेट का धंधा दिल्ली के एक किराये मकान से चल रहा था। दिल्ली से ही इस रैकेट ने अलीगढ़ से लेकर सहारनपुर और बाराबंकी जिलेे के पुलिस कोतवालों से मुखबिरी के नाम पर रुपये ऐंठ लिए। अलीगढ़ के चार कोतवालों से रुपये ऐंठे गए। यह रैकेट पुलिस महकमे में सुर्खियों में आ गया था। इसी बीच जवां कोतवाल से रुपये मांगे। इस पर इन्हें जाल बिछाकर अलीगढ़ बुलाया और पकड़ा गया।
विज्ञापन

इस रैकेट के विषय में पुलिस की अब तक की जांच से पता चला कि बहराइच के मुकदमे में जेल से छूटकर आने के बाद मुख्य आरोपी निखिल उर्फ नितिन ने रुपये जुटाने के लिए पुराने धंधे को शुरू करने का प्लान बनाया। इस प्लान के लिए उसने इस बार दिल्ली को ठिकाना बनाया। उम्मीद थी कि पकड़ा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

मुकदमे में फरार रोहिणी दिल्ली के भोला ने उन्हें एक किराये पर कमरा दिलाया। जहां रहकर वे ठगी करने लगे। भोला ही इन लोगों को मजदूर किस्म के लोगों की आईडी से सिम लाकर मुहैया कराता था। हर दिन एक सिम लेकर देता था। इसके बदले भोला को दैनिक जेब खर्च मिलता था। बाकी जेल गए दोनों को भी साथ रख कर शराब व अन्य शौक पूरे कराने के खर्चे दिए जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान इस गैंग ने अलीगढ़ से लेकर पश्चिमी यूपी के सहारनपुर तक के और पूर्वी यूपी में बाराबंकी तक के कोतवालों से रुपये ऐंठे। जिले में इगलास, देहली गेट, छर्रा व अकराबाद कोतवालों से रुपये ले लिए। सभी को बाइक चोर गिरोह पकड़वाने का लालच दिया। यह बात जिले के थानेदारों में फैल गई।

इसी बीच सबसे आखिर में जवां एसओ के पास फोन पहुंचा। बस इस बार पहले से पुलिस इन्हें पकड़ने का मन बनाकर बैठी थी। वही किया भी गया। इन्हें बातों में फंसाया और बातों में लगाकर अलीगढ़ बुलाया। इसी बीच ये पकड़े गए। सीओ प्रथम अशोक कुमार सिंह के अनुसार तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। बाकी फरार भोला की तलाश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed